फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials will first taste the food of Anganwadi Centre Uttarakhand News in hindi

Dehradun News: अधिकारी पहले खुद चखेंगे आंगनबाड़ी केंद्र का खाना, कोई खामी मिली तो होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 22 Jul 2025 02:34 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, माई सिटी रिपोर्टर
अवनीश चौधरी, माई सिटी रिपोर्टर Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 22 Jul 2025 02:34 PM IST
सार

आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Officials will first taste the food of Anganwadi Centre Uttarakhand News in hindi
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने राज्य में कुपोषण से निपटने और आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख अधिकारियों को अंतिम मौका दिया है। विभाग की निदेशक रंजना राजगुरु ने जिला कार्यक्रम अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करके वहां बन रहे भोजन को स्वयं चखें।

विज्ञापन


यदि कहीं कोई कमी है तो उसके बारे में विभाग को बताकर सुधार सुनिश्चित करें, अन्यथा कोई खामी मिली तो सख्त कार्रवाई होगी। निदेशक राजगुरु ने कहा कि ताजा निर्देश का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों में परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता की सीधे तौर पर जांच करना है। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक में बाल विकास परियोजना अधिकारी और सभी सुपरवाइजर निरीक्षण कार्य को अनिवार्य रूप से शुरू करेंगे।  
विज्ञापन


वजन मशीनों की सटीकता सही न होने की शिकायत मिली
वे दौरे के दौरान भोजन की गुणवत्ता को सबसे पहले परखेंगे। यह निर्देश राज्य में सभी जिलों के लिए 13 कार्यक्रम अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय 105 बाल परियोजना अधिकारी और आंगनबाड़ी केंद्रों के 595 सुपरवाइजरों के लिए महत्वपूर्ण हैं। वजन मशीनों की होगी जांच : विभाग ने जिलों के संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि वे जिस भी आंगनबाड़ी केंद्र का दौरा करें, वहां मौजूद वजन मशीनों की सटीकता भी परखें। कुछ जगह से वजन मशीनों की सटीकता सही न होने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: 12 दिन में 3.56 करोड़ कांवड़ यात्री पहुंचे हरिद्वार, दून में देखें कप्तान ने कैसे संभाला मोर्चा

ऐसे में मशीनों की उपयोगिता और पोषण अभियान का अर्थ नहीं रह जाता। मशीनों की जांच सुनिश्चित करने का मकसद है कि बच्चों के पोषण स्तर का सटीक आकलन किया जा सके। साथ ही कुपोषण की सही पहचान कर उस पर प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed