फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Officials from several departments did not attend the government's "Government at Your Doorstep" program.

Dehradun News: सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम में नहीं पहुंचे कई विभागों के अधिकारी

Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Officials from several departments did not attend the government's "Government at Your Doorstep" program.
व्यास नहरी में चौपाल कार्यक्रम में उप​स्थित अ​धिकारी व ग्रामीण। स्रोत विभाग - फोटो : 1
- नोडल अधिकारी ने कही स्पष्टीकरण मांगने की बात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालसी। सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत व्यास नहरी में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में नोडल अधिकारी व जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी गीतांजलि शर्मा गोयल ने ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान कई विभागों के अधिकारियों के नदारद रहने पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगने की बात कही।

चौपाल में ग्रामीणों ने 15 शिकायतें दर्ज कराईं जिनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा 10 शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने मुख्यत: सड़क, शिक्षा, पशुपालन, सिंचाई, जिला उद्योग, कृषि आदि विभागों से संबंधित समस्याएं उठाईं। उधर वन विभाग, स्वजल, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग से कोई अधिकारी या उनका प्रतिनिधि चौपाल में नहीं पहुंचा जिससे विभागों से संबंधित शिकायत व समस्याएं ग्रामीण नहीं रख सके। उधर नोडल अधिकारी ने चौपाल में नहीं आने वाले विभागों से स्पष्टीकरण मांगने की बात कही। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कृष्णा तोमर, सविता चौहान, पायल चौहान, पूनम वर्मा, रितेश असवाल ग्राम पंचायत विकास अधिकारी विकास दुमका, सोनम, दीपक तोमर, मायाराम राठौर, रमेश, श्याम सिंह राठौर, शूरवीर सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed