{"_id":"5a4b09714f1c1bfe7a8b4b19","slug":"officers-and-farmers-in-field-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की आमदनी बढ़ाने को अब खेतों में जाएंगे अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की आमदनी बढ़ाने को अब खेतों में जाएंगे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer Shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यू इंडिया संकल्प से सिद्घि के तहत प्रदेश के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए अफसर खेतों तक जाएंगे।
विज्ञापन
सबसे पहले इसकी शुरूआत सचिव कृषि एवं उद्यान डी. सेंथिल पांडियन ने की है। मंगलवार से टिहरी व उत्तरकाशी जिले का तीन दिवसीय दौरा कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के साथ ही किसानों के साथ बैठक करेंगे।
सचिव के साथ कृषि, उद्यान, जड़ी-बूटी शोध संस्थान, सगंध पौधा केंद्र रेशम विकास बोर्ड के अधिकारियों की टीम भी साथ रहेगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी अधिकारियों को खेतों में जाकर किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी और उनकी समस्याओं को समाधान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
सचिव कृषि मंगलवार को टिहरी जिले के सुवाखोली में राजकीय उद्यान मगरा, अलमस में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही थत्यूड़ विकासखंड के रौलू की वैली में किसानों के साथ आय दोगुनी करने के मुद्दे पर वार्ता कर समस्याओं को सुनेंगे। डुंडा में फार्म मशीनरी बैंक (एफएमबी) व राजकीय रेशम उद्यान केंद्र का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
उत्तरकाशी में जिलाधिकारी समेत कृषि, उद्यान, पशुपालन, वन विभाग, मत्स्य पालन, डेयरी विकास व ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों व प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक करेंगे। तीन जनवरी को चिन्यालीसौड में कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण कर थौलधार में इलायची खेती व चंबा के चौपड़ियाल गांव में किवी बगीचे का अवलोकन करेंगे।
सचिव के साथ कृषि निदेशक गौरी शंकर, उद्यान विभाग के निदेशक बीएस नेगी, जड़ी-बूटी शोध संस्थान के वैज्ञानिक बीपी भट्ट व डीएस बिष्ट, राज्य पादप बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नृपेंद्र चौहान, रेशम विकास बोर्ड के निदेशक अशोक यादव व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।