फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer not present in panchayat election training

पंचायत चुनावः इन 80 अफसरों के खिलाफ होगी FIR

Tue, 10 Jun 2014 09:33 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Jun 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
officer not present in panchayat election training

अमर उजाला, देहरादून

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के दूसरे दिन 80 अफसर नदारद रहे। 43 पीठासीन अधिकारी और 37 प्रथम मतदान अधिकारी प्रशिक्षण के लिए नहीं पहुंचे।

अपर जिलाधिकारी प्रताप शाह ने कहा कि अफसरों ने 24 घंटे में उपस्थिति दर्ज न कराई तो उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

पंचायत चुनाव को लेकर ओएनजीसी हाल में मतदान कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मगर अधिकारी प्रशिक्षण के लिए गंभीर नहीं दिख रहे हैं।

80 अधिकारी प्रशिक्षण से नदारद

officer not present in panchayat election training

रविवार जहां 86 अधिकारी नहीं आए थे, वहीं सोमवार को 80 अधिकारी प्रशिक्षण से नदारद रहे।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रताप शाह ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी प्रशिक्षण में पहुंचें ताकि निर्वाचन के समय कोई परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव लोकसभा चुनाव से अलग है। लोकसभा में ईवीएम से वोटिंग हुई थी, जबकि पंचायत चुनाव बैलट बॉक्स से होंगे।

जिला पंचायत राज अधिकारी और मास्टर ट्रेनर एमएम खान ने कहा कि चुनाव में अफसर ध्यान रखें कि जो निर्वाचन सूची उन्हें दी गई है, वह उन्हीं के बोलिंग बूथ की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार रंगों में होंगे बैलेट पेपर

officer not present in panchayat election training

डीपीआरओ ने कहा कि ग्राम पंचायत में दो से 15 तक वार्ड हैं। इनके प्रत्याशियों की संख्या अधिक हो सकती है।

चार पदों के चुनाव होने हैं। इसके दो बैलेट बॉक्स लगाए जाएंगे। प्रथम बॉक्स में सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत के वोट डाले जाएंगे।

दूसरे में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के वोट पड़ेंगे। सभी बैलेट पेपर का रंग अलग-अलग होगा।

इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सफेद, ग्राम प्रधान के लिए हरा, सदस्य क्षेत्र पंचायत के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी बैलेट पेपर यूज होगा।

विज्ञापन

मध्यमा अंगुली में लगेगी स्याही

officer not present in panchayat election training

मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी खाली ने कहा कि लोकसभा चुनाव की स्याही अभी मिटी नहीं होगी। आयोग के निर्देश के मुताबिक पंचायत चुनाव में मध्यमा अंगुली में स्याही लगाई जाएगी।

यहां से पोलिंग पार्टियां होगी रवाना

विकासखंड चकराता की पोलिंग पार्टियां आशाराम वैदिक इंटर कालेज से रवाना होंगी। कैंट बोर्ड स्कूल चकराता में स्ट्रांग रूम बनाया गया है।

यहीं बैलेट बॉक्स जमा कराए जाएंगे। विकासखंड कालसी की पोलिंग पार्टियां विकासखंड मुख्यालय से रवाना होंगी और बैलेट बॉक्स वहीं जमा होंगे।

विकासनगर की पोलिंग पार्टियां आशाराम वैदिक इंटर कॉलेज से, सहसपुर की पोलिंग पार्टियां गुरुराम राय इंटर कॉलेज सहसपुर, रायपुर की महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed