फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nursing seats allotted in uttarakhand but bad news for paramedical students

उत्तराखंड में नर्सिंग की सीटें आवंटित, लेकिन पैरामेडिकल छात्रों को लगा झटका

Thu, 24 Oct 2019 10:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
Nursing seats allotted in uttarakhand but bad news for paramedical students
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रदेश में नर्सिंग की सीटें तो एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने आवंटित कर दीं, लेकिन पैरामेडिकल छात्रों का सीट आवंटन रोक दिया गया। इसके पीछे अभी तक शुल्क संबंधी शासनादेश जारी न होने को बताया गया है।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा के अंकों के आधार पर विवि ने काउंसिलिंग का पहला चरण बुधवार को पूरा कर लिया। इसके तहत नर्सिंग के सभी पाठ्यक्रमों की 1308 सीटें आवंटित कर दी गईं। पैरामेडिकल में 107 सीटें आवंटित तो हुईं, लेकिन उनकी प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन


जैसे ही पैरामेडिकल कोर्सेज का शुल्क संबंधी शासनादेश जारी होगा, उसी आधार पर एडमिशन खोल दिए जाएंगे। पैरामेडिकल कोर्सेज की फीस की वजह से पहले भी काउंसिलिंग में देरी हुई थी। नर्सिंग के छात्रों को आवंटित सीट पर 31 अक्तूबर तक एडमिशन लेना होगा। इसके बाद चार नवंबर से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल सीटें और आवंटित सीटें
कोर्स का नाम - कुल सीटें - आवंटित सीटें
बीएससी नर्सिंग - 642 - 555
एमएससी नर्सिंग - 50 - 22
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग - 95 - 62
एएनएम - 363 - 268
जीएनएम - 718 - 401

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed