फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Number 112 Helped trekker of Uttar Pradesh stranded on the Neelkanth track suffered a setback

हेल्पलाइन नंबर 112 बना वरदान: नीलकंठ ट्रैक पर फंसे उत्तर प्रदेश के ट्रैकर की तबीयत बिगड़ी, ऐसे मिला जीवनदान

Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 03 Nov 2025 10:56 PM IST
सार

आर्यन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर तबीयत खराब हाेने और रास्ता भटकने की सूचना दी। जिसके बाद टीम तुरंत लोकेशन पर पहुंची।

विज्ञापन
Number 112 Helped trekker of Uttar Pradesh stranded on the Neelkanth track suffered a setback
ट्रैकर को ऑक्सीजन देती टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नीलकंठ पर्वत ट्रैक पर फंसे उत्तर प्रदेश के एक युवा पर्यटक के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 वरदान साबित हुआ। ट्रैकिंग के दौरान प्रयागराज, उत्तर प्रदेश के 18 साल के आर्यन पुत्र सुनील सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेस कैंप के पास वह रास्ता भी भटक गया।

विज्ञापन


आर्यन ने सोमवार को सुबह इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 112 पर तबीयत खराब हाेने और रास्ता भटकने की सूचना दी। जिसके बाद बदरीनाथ थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल सरदार और एसडीआरएफ के जवानों की रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हुई। हेड कांस्टेबल लक्ष्मण ने बताया कि आर्यन सिंह गंभीर हालत में मिला। ऊंचाई के कारण उसे ऑक्सीजन की कमी हो रही थी।
विज्ञापन


Kartik Purnima Snan: हरिद्वार आने से पहले जान लें ये रूट प्लान, कल से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस और एसडीआरएफ के प्रशिक्षित जवानों ने पोर्टेबल ऑक्सीजन के माध्यम से तुरंत आर्यन को ऑक्सीजन दी जिससे उसकी हालत कुछ स्थिर हुई। उसे सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित तरीके से थाना बदरीनाथ लाया गया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पर्वतीय और दुर्गम ट्रैकिंग मार्गों पर जाने वाले सभी पर्यटकों से आवश्यक सुरक्षा उपकरण, मेडिकल किट और स्थानीय गाइड की मदद लेने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed