फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nsa ajit dobhal left z plus security and went this program

Z प्लस सुरक्षा छोड़ अकेले ही इस कार्यक्रम में पहुंच गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी
अरविंद उपाध्याय, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 21 May 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
nsa ajit dobhal left z plus security and went this program
ajit dobhal

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल के कुमाऊं विवि, दीक्षांत समारोह में बिना सुरक्षा तामझाम के पहुंचने को लेकर, पुलिस अधिकारी उनकी निडरता और सादगी के कायल हो गए।

विज्ञापन


अतिसंवेदनशील जिम्मेदारी के मद्देजनर एनएसए डोभाल को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। केंद्रीय खुफिया विभाग के प्रमुख रहे अजीत डोभाल हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर ए ताइबा, जैश ए मोहम्मद जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल के मूल निवासी एनएसए अजीत डोभाल शुक्रवार को जब पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे तो उनके साथ जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं थी। यह देख उनका स्वागत करने पहुंचे  पुलिस अधिकारी हैरत में पड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडू़ड़ी ने तत्काल उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई 

nsa ajit dobhal left z plus security and went this program
ajit doval, NSA

पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने अपनी जेड प्लस सुरक्षा दिल्ली में ही छोड़ दी थी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद थी कि उनके साथ भारी भरकम लाव लश्कर होगा, लेकिन वे अकेले ही आए। इस पर एसएसपी जन्मेजय खंडू़ड़ी ने तत्काल उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई और उन्हें लेकर नैनीताल स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे। 

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि वह एनएसए अजीत डोभाल की सादगी के कायल हो गए हैं। नैनीताल में सम्मान समारोह के दौरान भी उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हिंदी में बात की।

उन्होंने गर्व जताया कि अपनी कूटनीति के चलते पाकिस्तान और चीन जैसे देशों को मात देने और कई खूंखार आतंकवादी संगठनों की आंखों की किरकिरी बने  एनएसए डोभाल इतने निर्भीक हैं।  सर्जिकल स्ट्राइक के पीछे पाकिस्तान में अजीत डोभाल का दिमाग माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed