{"_id":"652b2d8953e76158eb04cb55","slug":"now-the-world-s-most-expensive-almond-will-be-cultivated-in-uttarakhand-also-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pantnagar : अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती, कोलकाता की शबनम नर्सरी ने किया इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pantnagar : अब उत्तराखंड में भी होगी दुनिया के सबसे महंगे बादाम की खेती, कोलकाता की शबनम नर्सरी ने किया इंतजाम
Sun, 15 Oct 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
अमर उजाला नेटवर्क, पंतनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 05:38 AM IST
सार
कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
कच्चा बादाम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के सबसे महंगे बादाम मैकाडेमिया नट की खेती अब उत्तराखंड में भी शुरू होने जा रही है। कोलकाता की शबनम नर्सरी ने ऑस्ट्रेलियन प्रजाति के इस बादाम के 25-30 साल पुराने मदर प्लांट को भारत में लाकर यहां की जलवायु के अनुकूल विकसित किया है। देश में पहली बार मैकाडेमिया नट के पौधे किसान मेले में शबनम नर्सरी के स्टाल पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
किसान मेले में लगाए गए स्टाल में मौजूद नर्सरी मालिक आयन मंडल ने बताया कि नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में इस बादाम की सफलतापूर्वक खेती होने के बावजूद भारत में इसका एक भी पौधा नहीं था। उन्होंने 25 से 30 साल पुराने मदर प्लांट से यहां की जलवायु के अनुकूल पौधे विकसित किया है। इन पौधों के लिए -3 से 45 डिग्री तक तापमान उपयुक्त है। इसके पौधों को पानी की आवश्यकता तो होती है लेकिन पानी का जमाव नुकसानदेह होता है। इसकी खेती तराई और पहाड़ों की ढलानों पर बेहद मुफीद मानी जाती है। संवाद
विज्ञापन
600 रुपये प्रति पौधा हो रही बुकिंग
स्टाॅल स्वामी आयन ने बताया कि वह मेले में एक हजार रुपये प्रति पौधा बिक्री कर रहे हैं। यदि कोई बागवान इस बादाम की व्यावसायिक खेती करना चाहता है, तो बुकिंग कराने पर वह 600 रुपये प्रति पौधा भी उपलब्ध करवा सकते हैं।
विज्ञापन