फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the water of dirty drains and sewer will not fall in Rispana river

Dehradun News: अब रिस्पना नदी में सीधे नहीं गिरेंगे गंदे नाले और सीवर

Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Now the water of dirty drains and sewer will not fall in Rispana river
अब रिस्पना नदी में गंदे नालों का पानी और घरों का सीवर नहीं गिरेगा। पेयजल निगम ने अधिकांश नालों और सीवर पाइपों को टैप कर लिया है। इन्हें मोथरोवाला स्थित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जाएगा। इस काम के लिए नमामि गंगे परियोजना से 63.75 करोड़ रुपये स्वीकृति हुए थे। अधिकारियों के अनुसार दिसंबर तक सभी नालों को टेप कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, रिस्पना नदी में करीब 177 गंदे नालों का पानी और करीब तीन हजार घरों का सीवर गिरता था। जिसे रोकने के लिए पेयजल निगम ने नमामि गंगे परियोजना के तहत प्लान तैयार किया। 63.75 करोड़ की इस योजना के तहत नदी में गिरने वाले नालों और सीवर पाइपों को टैप करने का कार्य चल रहा है। इसके बाद इन नालों और सीवर को मोथरोवाला स्थित पूर्व निर्मित 40 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में ले जाया जाएगा। इसके लिए निगम ने 32 किमी की कैरियर लाइन बिछाई है।
विज्ञापन

पेयजल निगम के अधिकारियों के अनुसार पहले जून 2021 में इस कार्य को पूरा होना था लेकिन कोरोना के चलते योजना की डेडलाइन को आगे बढ़ाना पड़ा। पेयजल निगम 15 साल तक इसका रखरखाव का कार्य भी स्वयं ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। कुछ कार्य शेष हैं जो दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे। इसके बाद रिस्पना नदी को प्रदूषण से मुक्त मिलेगी।
हेम जोशी, ईई, दून डिवीजन पेयजल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed