फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Now the cry of the means will be the action

आपदा:: संसाधनों का रोना नहीं रो सकेंगे विभाग, डीएम ने लिए प्रमाणपत्र

Sat, 13 Jul 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Now the cry of the means will be the action
आपदा के बाद आने वाली दिक्कतों को दूर करने में यदि कोई देरी हुई तो विभाग अब संसाधनों का रोना नहीं रो पाएंगे। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल संस्थान, लोक निर्माण विभाग आदि से पहले ही इस संबंध में प्रमाणपत्र मांग लिए हैं। इनमें विभागों ने किसी भी समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन होने का दावा किया है। यदि उस दौरान कोई बहाना किया तो संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने पिछले दिनों आपदा से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान पिछले वर्षों की रिपोर्ट भी डीएम के सामने रखी गई थी। उस दौरान पता चला था कि कई प्रकार की समस्याओं को हल करने में वक्त सिर्फ इस लिया लगा क्योंकि विभागों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। अब जब जिलाधिकारी ने संसाधनों की स्थिति को जाना तो ज्यादातर ने पर्याप्त संसाधन होने की हामी भरी। इस पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों से प्रमाणपत्र मांगे। इसमें जल संस्थान और बिजली विभाग को प्राथमिकता पर रखा है। इन्हीं विभागों के पास पाईप, खंभों, तारों आदि का टोटा रहता था। लेकिन, अब इन्होंने खुद के पास पर्याप्त साजो सामान होने का दावा किया है।
विज्ञापन

इन्होंने दिए प्रमाणपत्र
विद्युत विभाग- केंद्रीय, दक्षिण, रायपुर, उत्तर, डोईवाला, मोहनपुर, ऋषिकेश विद्युत वितरण खंड।
जल संस्थान- अनुरक्षण खंड, उत्तर, रायपुर, दक्षिण और मसूरी।
बहाना किया तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या, क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में देरी हुई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed