फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Notice to businessman on dumping garbage and indecency

Dehradun News: सड़क पर कूड़ा डालने और अभद्रता पर व्यापारी को नोटिस

Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Notice to businessman on dumping garbage and indecency
नगर पालिका प्रशासन ने सड़क पर कूड़ा डालने और प्रभारी सफाई निरीक्षक से अभद्रता करने पर एक कपड़ा व्यापारी को नोटिस जारी किया है। अधिशासी अधिकारी ने व्यापरी को कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष न रखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, सफाई कर्मियों का कहना है कि जब तक व्यापारी माफी नहीं मांगते तब तक उनके प्रतिष्ठान से कूड़ा नहीं उठाया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रभारी सफाई निरीक्षक पवन कुमार अपनी टीम के साथ मुख्य बाजार से कूड़ा उठवा रहे थे। कूड़ा उठाने के बाद दो कूड़ा वाहनों को डाकपत्थर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड भेज दिया गया। इस बीच कुछ व्यापारियों ने सम्राट होटल के पास सड़क पर फिर से कूड़ा डाल दिया। सफाई निरीक्षक ने इस आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र में डोर टु डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। कहा कि सुबह समय कर्मचारियों को कूड़ा दें। इस पर कुछ व्यापारी गलती मान गए। इस बीच एक कपड़े के प्रतिष्ठान से कर्मचारी झाड़ू लगाते हुए बाहर आया और सड़क पर कूड़ा डाल दिया।
विज्ञापन


प्रभारी सफाई निरीक्षक के मुताबिक वह कर्मचारी को समझाने के लिए अंदर गए तो दुकान संचालक और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ अभद्रता कर दी। वहीं, अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने कहा कि व्यापारी दीपक वर्मा को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि अगर व्यापारी कार्यालय में प्रस्तुत होकर अपना पक्ष नहीं रखते हैं तो नगरपालिका अधिनियम 1916 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माने और लगातार उल्लंघन पर दैनिक जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed