{"_id":"639bdd6dcead1c35f822fde7","slug":"notice-sent-to-mla-umesh-kumar-assembly-gave-three-weeks-time-to-reply-petition-against-the-mla-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: दल-बदल कानून के तहत विधायक उमेश कुमार को नोटिस, विधानसभा ने तीन सप्ताह के भीतर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: दल-बदल कानून के तहत विधायक उमेश कुमार को नोटिस, विधानसभा ने तीन सप्ताह के भीतर मांगा जवाब
Fri, 16 Dec 2022 08:29 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Dec 2022 08:29 AM IST
सार
रविंद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विधानसभा सचिव हेमचंद्र पंत ने इसकी पुष्टि की है। खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
notice
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विधानसभा ने खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को दल-बदल कानून के तहत नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। जिसमें उन्हें जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया। हरिद्वार जिले के पनियाला निवासी रविंद्र सिंह ने 26 मई 2022 को विधानसभा को याचिका दी थी कि खानपुर विधानसभा सीट से विधायक उमेश कुमार ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिसमें जीत हासिल कर विधायक चुने गए।
विज्ञापन
आरोप है कि विधायक उत्तराखंड जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जो दल-बदल कानून का उल्लंघन है। कहा कि निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद किसी भी दल में शामिल नहीं हो सकते हैं। रविंद्र सिंह की याचिका पर विधानसभा ने विधायक उमेश कुमार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: यूपी के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर की कुर्की, फिर चला बुलडोजर, सारा सामान जब्त, तस्वीरें
विज्ञापन
विधानसभा सचिव हेमचंद्र पंत ने इसकी पुष्टि की है। उधर, विधायक उमेश कुमार का कहना है कि यह पुराना मामला है। विधानसभा शीतकालीन सत्र के दौरान नोटिस मिला था, जिसका जवाब देने के लिए विधानसभा से समय मांगा गया है।