Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New city Congress executive committee announced

Dehradun News: शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

Thu, 19 Nov 2026 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
New city Congress executive committee announced
मसूरी। शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर की सहमति से गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शहर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नियुक्ति प्रमाणपत्र वितरित किए गए। नई कार्यकारिणी में छह महासचिव बनाए गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि शहर कांग्रेस कार्यकारिणी में छह महासचिव, नौ सचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो प्रचार मंत्री, पांच विधिक सलाहकार, साथ ही 11 उपाध्यक्ष, और 28 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि महासचिव पद पर राजेश प्रताप मल्ल, राजीव अग्रवाल, दानिश कुरैशी, सचिन थापली, नवीन भट्ट और माधुरी टम्टा को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर महिमानंद, राजेश सक्सेना, बिजेंद्र नेगी, सोहन खरोला, तेजपाल सरग्वान, राजेश कन्नौजिया, नरेंद्र चौहान, धर्मेंद्र रोहिला, रोशन लाल शाह, हेमंत ग्रोवर और चतर सिंह रावत को शामिल किया गया है। संगठन में नागेंद्र उनियाल को कोषाध्यक्ष, राजपाल सिंह भंडारी और शाहरुख को प्रचार मंत्री बनाया गया है। विधिक सलाहकार की जिम्मेदारी महादेव लेखवार, अरुण गोयल, सुबोध रावत और नरेश पडियार को सौंपी गई है। रवि बंसवाल को मीडिया प्रभारी तथा महिमानंद को कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। सचिव पद पर अतीक अहमद, कामिल अली, महिपाल कैंतुरा, एजाज अहमद, धनवीर रावत, गौरव गुप्ता, सुदेश सैनी, पूजा लाल और इमरान को शामिल किया गया है। संगठन में पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, अनुज गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, रमेश भंडारी, वीरेंद्र रावत, प्रताप पंवार, दर्शन रावत, नंद लाल सोनकर, आनंद पंवार, बलबीर चौहान, महिपाल रावत, नरेंद्र कुमार, तेजपाल रौथाण, भगवती प्रसाद कुकरेती, केडी नौटियाल, उमेश वैश्य, भगवान सिंह धनाई, वीरेंद्र कैंतुरा, मंजू भंडारी, बबीता मल्ल, रुचिता गुप्ता, सुशील अग्रवाल, महेश चंद, भगवती प्रसाद सकलानी, रमेश राव, पवन थलवाल, प्रेम गोयल को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed