{"_id":"ad09017ddf6ca45fad919ec28ba736ec","slug":"not-single-specialist-in-coronation-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनेशन में नहीं है एक भी महिला स्पेश्लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनेशन में नहीं है एक भी महिला स्पेश्लिस्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 07 Nov 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनेशन अस्पताल की तीन महिला रोग विशेषज्ञों को दून महिला चिकित्सालय से संबद्ध कर दिया गया है। इससे कोरोनेशन आने वाली मरीजों को दिक्कत हो रही है। ओपीडी और इमरजेंसी में आने वाली गर्भवती महिलाओं को चेक अप के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को परेशानी
कोरोनेशन अस्पताल में इस वक्त एक भी महिला रोग विशेषज्ञ नहीं है। यहां की विशेषज्ञों को दून महिला चिकित्सालय भेजे जाने से जो गर्भवती महिलाएं यहां रूटीन चेक अप करा रही थीं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एएनएम भी गर्भवती महिलाओं का चेक अप कराने के लिए यहां लाती हैं।
विज्ञापन
भेज दिया जाता है दून महिला
महिला रोग विशेषज्ञ के न होने से उन्हें अब दून महिला चिकित्सालय भेज दिया जाता है। सबसे अधिक दिक्कत तब होती है जब गंभीर हालत में कोई महिला रोगी अस्पताल आ जाती है।
विज्ञापन
इस संबंध में अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भारती राणा का कहना है कि जब कोई रोगी तड़पती हुई आती है तो उसे वह खुद देख लेती हैं। लेकिन ओपीडी में दिक्कत होती है।
अधीक्षक लिखेंगी पत्र
उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह पहले कई बार अधिकारियों से बात कर चुकी है। अब पत्र लिखेंगी। अस्पताल में कम से कम एक महिला रोग विशेषज्ञ तो होनी ही चाहिए।