फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nomination of congress candidate for by election

CM समेत कांग्रेस उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल

Thu, 03 Jul 2014 03:43 PM IST
अमर उजाला, धारचूला/सोमेश्वर/डोईवाला
अमर उजाला, धारचूला/सोमेश्वर/डोईवाला Updated Thu, 03 Jul 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
nomination of congress candidate for by election

उत्तराखंड में विस उपचुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से बुधवार को तीनों उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल हुआ।

विज्ञापन


प्रस्तावक निर्वाचन अधिकारी को सौंपे नामांकन
मुख्यमंत्री रावत की ओर से धारचूला के निवर्तमान विधायक हरीश धामी और कांग्रेस नेता प्रद्युम्न सिंह गर्ब्याल ने दो सेटों में नामांकन बतौर प्रस्तावक निर्वाचन अधिकारी को सौंपे।

इस दौरान रावत की पत्नी रेणुका रावत, विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सोमेश्वर सुरक्षित सीट से रेखा आर्य ने नामांकन कराया।
विज्ञापन


उनके नामांकन में वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश और प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पहुंचना था लेकिन मौसम खराब होने के कारण नहीं पहुंचे। डोईवाला सीट के लिए हीरा सिंह बिष्ट ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गर्दन में चोट के चलते दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं। लिहाजा फोन से जनता को संबोधित करते हुए स्वस्थ होते ही उनके बीच आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें धारचूला की जनता का हमेशा भारी सहयोग मिला है।


अस्वस्थता के कारण नहीं आ पाया हूं। विधानसभाध्यक्ष कुंजवाल ने कहा कि हरीश रावत ने हमेशा जनता की सेवा की है।

यशपाल आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नामांकन में जिस तरह का उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है उससे मुख्यमंत्री की रिकार्ड मतों से जीत निश्चित है।

कांग्रेसियों की आंखें नम हो उठीं
रेणुका रावत ने हरीश रावत के धारचूला से लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि एम्स में जब मुख्यमंत्री नामांकन पत्र में हस्ताक्षर कर रहे थे तो उनकी आंखों से आंसू छलक रहे थे। यह सुनकर तमाम कांग्रेसियों की आंखें नम हो उठी।

पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने मुख्यमंत्री को जनता का सच्चा सेवक बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है।

सोमेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रेखा आर्या ने ढोल नगाड़ों और बड़े जुलूस के साथ अल्मोड़ा में नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के लिए सोमेश्वर के अलावा अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे थे।

बाद में रेखा के समर्थन में सोमेश्वर स्टेडियम में जनसभा हुई। माल रोड और नगर की मुख्य बाजारों से होकर कलक्ट्रेट तक जुलूस निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed