फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nomadic youth absconds with four minor sisters from haridwar

हरिद्वार : खानाबदोश युवक चार नाबालिग बहनों को लेकर फरार, पुलिस ने दिल्ली में डाला डेरा

Thu, 30 Jan 2020 06:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Jan 2020 06:58 PM IST
सार

  • दिल्ली में डेरा डाले है रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस

विज्ञापन
Nomadic youth absconds with four minor sisters from haridwar
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रोड़ीबेलवाला चौकी क्षेत्र में एक खानाबदोश युवक अपने साथ चार नाबालिग बहनों को लेकर फरार हो गया है। उनकी लोकेशन दिल्ली में मिलने पर एक पुलिस टीम ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। 
विज्ञापन


क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी नाबालिग बेटियां गायब हैं। उनकी उम्र पांच से लेकर 12 साल तक है। झुग्गी झोपड़ी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उन सभी सगी बहनों को आखिरी बार उनके पड़ोस में ही रहने वाले खानाबदोश के साथ देखा गया था। 
विज्ञापन


 

युवक के पिता को भी ढूंढ निकाला

जैसे तैसे पुलिस ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि युवक उन्हें लेकर दिल्ली पहुंचा हुआ है। यह जानकारी मिलने पर अब रोड़ीबेलवाला चौकी प्रभारी पवन डिमरी की अगुवाई में एक पुलिस टीम ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है।

पुलिस टीम ने युवक के पिता को भी ढूंढ निकाला है, लेकिन वह पिता के पास से बुधवार को ही वापस चला गया था। उसके साथ चारों बहनें भी थीं। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि सभी बहनों को जल्द बरामद कर लिया जाएगा। युवक का नाम परवेज है, उसे भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed