फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no verification of pilgrims of kedarnath

यात्रियों की सुरक्षा पर प्रशासन लापरवाह

Thu, 29 May 2014 10:36 AM IST
संदीप थपलियाल/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
संदीप थपलियाल/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Thu, 29 May 2014 10:36 AM IST
विज्ञापन
no verification of pilgrims of kedarnath

केदारनाथ दर्शन करके लौट रहे तीर्थ यात्रियों का बायोमेट्रिक्स रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन नहीं हो रहा है। सोनप्रयाग चेक पोस्ट पर सिर्फ केदारनाथ जाने वाले वाले श्रद्धालुओं का रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन हो रहा है। जिससे सोनप्रयाग से ऊपर पड़ावों में श्रद्धालुओं की सही संख्या और लोकेशन की जानकारी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष तक यात्राकाल में चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का रिकार्ड रखने की कोई व्यवस्था नहीं थी। केदारनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या भी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अनुमान से बताती रही है।
विज्ञापन


आपदा के बाद शुरू हुई व्यवस्था
तीर्थयात्रियों का रिकार्ड न होने के कारण पिछले वर्ष जल प्रलय के बाद यात्रियों की संख्या को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया था। इसका नतीजा यह रहा कि केदारनाथ जल प्रलय में कितने लोग मरे या कितने यात्री यहां थे, इसकी सटीक जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा ऐसी स्थिति न बने इसके लिए शासन की तरफ से हरिद्वार जिले के नारसन से लेकर केदारनाथ तक विभिन्न स्थानों में बायोमेट्रिक्स पंजीकरण और सत्यापन काउंटर खोले गए हैं।


पटरी से उतरी व्यवस्था
पंजीकरण और सत्यापन का मकसद विभिन्न पड़ावों में यात्रियों की संख्या और लोकेशन की जानकारी रखना है। लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है।

केदारनाथ जाते समय गुप्तकाशी, सोनप्रयाग या केदारनाथ मंदिर से पहले श्रद्धालु का रजिस्ट्रेशन और वेरीफिकेशन हो रहा है। लेकिन जब श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहा है, तो सोनप्रयाग में चेक आउट करते हुए वेरीफिकेशन नहीं हो रहा है।

जिसके चलते यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि कौन यात्री किस वक्त पर कहां था और दर्शन कर वापस कब लौटा।

अधिकारियों का है कहना
केदारनाथ पहुंचने पर श्रद्धालुओं को काउंटर पर अवगत कराया जाता है कि लौटने पर सोनप्रयाग में वेरीफिकेशन करवा ले। लेकिन श्रद्धालु सीधे निकल जाते हैं।
-सीमा नौटियाल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed