फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   no one greater than gandhi says cm rawat.

CM रावत का PM पर वार, 'कुछ लोग अपने मुखौटे को गांधी से बड़ा मान रहे'

Mon, 23 Jan 2017 08:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 23 Jan 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
no one greater than gandhi says cm rawat.
अल्मोड़ा में सीएम हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कुछ लोग अपने मुखौटे को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से बड़ा मान रहे हैं। जिस खादी के अस्त्र से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को भारत से भगाया, उस चर्खे और खादी से गांधी के नाम को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में गांधी से बड़ा कोई पुरुष पैदा नहीं हुआ है। सीएम रावत जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल के नामांकन के मौके पर चौघानपाटा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अल्मोड़ा से प्रत्याशी मनोज तिवारी समेत सभी उम्मीदवारों को विजयी बनाकर कांग्रेस को प्रदेश में स्पष्ट बहुमत देने का आह्वान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर के प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल उत्तराखंड समेत देश में लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था के रक्षक के रूप में पहचाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'70 साल का हो गया पर 25 की तरह करूंगा काम'

no one greater than gandhi says cm rawat.
हरीश रावत - फोटो : self

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। विधानसभा चुनाव के मोर्चे पर रीजनल कमांडर के रूप में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और वह चुनावी लड़ाई लड़ रहे हैं।

2017 के चुनाव पर उन्होंने कहा कि वह यह लड़ाई कार्यकर्ताओं के हवाले कर रहे हैं। वह 70 साल के हो गए हैं, लेकिन इस लड़ाई में 25 साल के नौजवान की तरह काम करते दिखेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लोगों का आह्वान कि विपक्षियों की जमानत जब्त कराकर कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं। जागेश्वर से प्रत्याशी गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी विचार रखे।

उत्तराखंड के किसी शहर में नहीं है भूमि

no one greater than gandhi says cm rawat.
harish rawat

अल्मोड़ा पहुंचे सीएम ने कहा कि मैं वहीं हरीश रावत हूं जिसके पास 50 साल के सादगी भरे जीवन के बाद उत्तराखंड के किसी शहर में एक इंच जमीन नहीं है।

मां नंदा, गोल्ज्यू, जागेश्वर का आभार जताते हुए सीएम ने कहा कि भगवान ने मेरे कंधे से बजरी-बोल्डर, पॉलीहाउस, आपदा घोटाले के सारे तमगे-बैग उतार कर भाजपा के दरवाजे पर पहुंचा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed