{"_id":"bcbacdc37f9cbbc878ed0d2792c04e66","slug":"no-new-district-will-make-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में फिलहाल नहीं बनेंगे नए जिलेः सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में फिलहाल नहीं बनेंगे नए जिलेः सीएम
अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रानीखेत पहुंचे हरीश रावत से लोगों को रानीखेत और चौखुटिया-गैरसैंण मिलाकर जिला घोषित करने की उम्मीद थी पर सीएम ने राज्य की वित्तीय स्थिति का हवाला देकर नए जिलों के गठन में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन
चार नए जिलों का प्रस्ताव
सीएम ने चौखुटिया से आए शिष्टमंडल की जिला बनाने संबंधी मांगपत्र को तो स्वीकार किया मगर बाद में बजट की कमी बताकर वह क्षेत्र के लोगों को निराश भी कर गए। रानीखेत जिले की घोषणा भाजपा शासन में हो चुकी है। प्रदेश में जिन चार नए जिलों का पूर्व से प्रस्ताव है, उनमें डीडीहाट, रानीखेत, काशीपुर और पुरोला (उत्तरकाशी) शामिल हैं।
विज्ञापन
पहली बार कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा में स्थित चौखुटिया-गैरसैंण को भी जिला बनाने की मांग उठी है, मगर सरकार अभी कोई भी नया जिला बनाने के मूड में नहीं। हालांकि लोगों को उम्मीद थी कि रानीखेत सहित प्रदेश के अन्य जिलों के गठन की घोषणा करेंगे और इसकी शुरुआत रानीखेत से की जाएगी।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस समय जिलों का गठन कर पाना मुमकिन नहीं है। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम से राज्य के विकास कार्य कराने पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल द्वारा नाराजगी जताने संबंधी सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।