{"_id":"604283a68ebc3e76a36eb19e","slug":"no-approval-for-ujjain-indore-express-operations-city-news-drn3727803118","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्जैन, इंदौर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्जैन, इंदौर एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून से संचालित ज्यादातर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दे दी गई है। लेकिन, रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों के संचालन को मंजूरी नहीं दी गई है। दोनों ट्रेनों का संचालन नहीं होने से उत्तराखंड से मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
बता दें कि कोरोना संकट के बीच रेलवे बोर्ड की ओर से देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एवं जनशताब्दी, देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी, देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस व देहरादून-प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस समेत ज्यादातर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। लेकिन, देहरादून-उज्जैन एक्सप्रेस और देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का संचालन नहीं हो पाया है। इनका संचालन नहीं होने से उत्तराखंड से नई दिल्ली होते हुए मध्य प्रदेश जाने वाले तमाम यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दिलचस्प पहलू यह है कि ट्रेनों को संचालित किए जाने को लेकर रेलवे बोर्ड की ओर से अत्याधुनिक एलएचवी कोच भी मुहैया करा दिए गए हैं। जो दून रेलवे स्टेशन पर खड़े हैं। स्टेशन अधीक्षक परिचालन सीताराम शंकर का कहना है कि ट्रेनों के संचालन का अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड के स्तर से लिया जाना है। फिलहाल ट्रेनों के संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हैं। जैसे रेलवे बोर्ड की ओर से ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दी जाएगी, दोनों ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।