{"_id":"68f3334bf0360e231905e1b1a4cfad17","slug":"nishank-comment-on-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक साजिश है जांच आयोग: निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक साजिश है जांच आयोग: निशंक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि त्रिपाठी आयोग की रिपोर्ट राजनीतिक साजिश का परिणाम है।
विज्ञापन
पढ़ें, बिना हड्डी के पकड़े गए 145 गुलदार!
विज्ञापन
निशंक ने कहा कि अब इस आयोग की क्या जरूरत है जब उच्च न्यायालय से सभी मामलों का निष्पादन हो चुका है।
सरकार को नहीं कानून का ज्ञान
पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को कानून का ज्ञान नहीं है। जिन मामलों (सिटूर्जिया व हाइड्रो पावर) में माननीय उच्च न्यायालय से फैसला हो चुका है।
विज्ञापन
पढ़ें, उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय
सर्वोच्च न्यायालय ने भी मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया, फिर इस कांग्रेस सरकार को उन्हीं मामलों की जांच के लिए आयोग बैठाने का कानूनी अधिकार किसने दिया। पूर्व सीएम ने कहा सरकार ही तो बदली है, उच्च न्यायालय तो वही है।
जनता तक भी पहुंचाएंगे बात
निशंक ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश के तहत किया गया, इसलिए मैने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। ताकि न्यायालय को भी पता चल सके कि सरकार उसके निर्णयों को भी नहीं मानती। भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वे मामले को जनता के बीच भी ले जाएंगे।