फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nirjala ekadashi fast

13 साल बाद निर्जला एकादशी पर ऐसा संयोग

Mon, 09 Jun 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 09 Jun 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
nirjala ekadashi fast

निर्जला एकादशी पर सोमवार को 13 साल बाद शुभ संयोग बन रहा है। वार के साथ ही नक्षत्र का मिलन और तुला राशि पर चंद्रमा का होना बेहद खास माना जा रहा है।

विज्ञापन


ज्योतिषियों की माने तो यह दिन व्रत-पूजन के लिए दोगुना फल देने वाला है। निर्जला एकादशी पर सोमवार को लोग निर्जला व्रत रख पूजन आदि करते हैं तो दूसरी ओर लोगों को जल पिलाकर पुण्य कमाते हैं।

विज्ञापन

बेहद शुभ है निर्जला एकादशी

nirjala ekadashi fast

एकादशी रविवार शाम 5 बजकर 8 मिनट से लग चुकी है तो जो सोमवार शाम 5:10 बजे तक रहेगी। जिस दिन उदय-कालीन तिथि में एकादशी होती है, उसी दिन एकादशी का पर्व मनाया जाता है।

इस हिसाब से सोमवार को ही निर्जला एकादशी मनाई जाएगी। उत्तराखंड विद्वत सभा के आचार्य भरत राम तिवारी ने बताया कि इस बार चित्रा नक्षत्र, सोमवार, वारियान योग, वृष राशि का सूर्य और तुला राशि का चंद्रमा है।

यह बेहद शुभ है। ठीक यही संयोग वर्ष 2000 में बना था। गढ़ी कैंट शनि धाम के डॉ. आचार्य सुशांत राज ने बताया कि भीमसेन ने भी यह व्रत किया था।

इस व्रत को पापों से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। इसमें पूरे दिन लोग पानी ग्रहण नहीं करते, एकादशी के अगले दिन ही व्रत खोला जाता है।

ऐसे करें व्रत

nirjala ekadashi fast

व्रत के दौरान:
भगवान विष्णु का पूजन
जल-अन्न का दान
गरीबों को भोजन कराना

गंगा दशहरा पर पूजा

रविवार को गंगा दशहरा पर शहर के मंदिरों में विशेष पूजा हुई। इस मौके पर लोगों ने स्नान-दान आदि किया। चंद्रबनी स्थित गौतम कुंड में पूजा और विशेष आरती की गई।

तिलक रोड स्थित प्राचीन गंगा मंदिर में विशेष पूजा की गई। इसके अलावा गीता भवन, राधा-कृष्ण मंदिर, लक्ष्मी-नारायण मंदिर सभी जगह गंगा पूजा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed