दून: डेंगू से जिंदगी की जंग हार गई बच्ची
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती नौ वर्षीय बच्ची की मैक्स अस्पताल में डेंगू से उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने डेंगू से बच्ची की मौत की पुष्टि की है। हालांकि सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने एलाइजा रिपोर्ट आने तक डेंगू को बच्ची की मौत का कारण मानने से इनकार किया है।
दूसरी ओर, देहरादून कुल डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 206 तक पहुंच गई है। सोमवार को 10 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को दून समेत अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मैक्स अस्पताल की मीडिया प्रभारी आभा बलोदी ने बताया कि नौ वर्षीय बच्ची को रविवार दोपहर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे चकराता के एक प्राइवेट नर्सिंग होम से रेफर किया गया था।
सीएमओ का इनकार, कहा एलाइजा रिपोर्ट के बाद ही पुष्टि
लक्षण मिलने के बाद बच्ची का रैपिड टेस्ट किया गया, जिसमें लास्ट स्टेज डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद बच्ची को प्लेटलेट्स चढ़ाए गए। आईसीयू में भर्ती कराने के बाद बच्ची का डायलिसिस भी किया गया। सोमवार दोपहर को बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दे दी गई है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग फिलहाल इसे डेंगू से हुई मौत मानने से इनकार कर कर रहा है।
सीएमओ डॉ. सुशील अग्रवाल ने कहा कि एलाइजा रिपोर्ट प्राप्त होने तक डेंगू की पुष्टि नहीं की जा सकती है। रैपिड टेस्ट के आंकड़ों के आधार पर निष्कर्ष निकालने के बजाय वह एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहेंगे।