क्रिकेट टीम के नौ खिलाड़ी गंगा में बहे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में क्रिकेट मैच जीतने के बाद गंगा में नहाने गई टीम के नौ खिलाड़ी तेज बहाव में बह गए। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आठ खिलाड़ियों को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन एक का पता नहीं चल पाया।
पढ़िए,फर्जी कैप्टन बनकर सेना भर्ती के नाम पर ठगे लाखों
देर शाम तक उसकी तलाश की जा रही थी। मौके पर भारी भीड़ जमा थी। घटना से सुल्तानपुर गांव में अफरातफरी मच गई। लापता खिलाड़ी देहरादून के एक कॉलेज में बीबीए का छात्र बताया गया है।
क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने आए थे
घटनाक्रम के अनुसार, सुल्तानपुर के युवाओं की क्रिकेट टीम सुल्तानपुर इलेवन पास के गांव रायपुर रायघटी में बुधवार को हुए एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए गई थी।
पढ़िए, राहुल ने बोतल से निकाला अटल सरकार का 'जिन्न'
मैच जीतने के बाद टीम के सदस्य जश्न मनाते हुए अपने गांव की ओर शाम करीब पांच बजे लौट रहे थे, तभी उनमें से कुछ खिलाड़ियों ने गंगा में नहाने की सलाह दी।
साथियों के कहने पर अभिषेक, रविंद्र, दीपू, शिवम, सलमान, उमेश, फरीद, आसिफ और गोविंद गंगा में नहाने लगे, जबकि तीन खिलाड़ी बचन सिंह, आशीष और वसीम बाहर ही बैठे थे।
गंगा में अचानक बढ़ आया पानी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गंगा में अचानक पानी का बहाव बढ़ गया जिससे नहा रहे खिलाड़ी बहने लगे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो बाहर बैठे युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया।
आसपास खेतों में काम कर रहे किसान तथा पुलिस भी सूचना पाकर पहुंची। काफी देर की मशक्कत के बाद इनमें से कुछ तो खुद ही निकलने में सफल हो गए जबकि कुछ को बचाकर बाहर निकाला गया, लेकिन गोविंद तेज बहाव से बाहर नहीं निकल सका।
मौके पर विधायक संजय गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण जमा थे। लापता गोविंद पुत्र राजू निवासी सुल्तानपुर देहरादून के एक इंस्टीट्यूट में बीबीए का छात्र बताया गया है। लक्सर पुलिस के अनुसार, हरिद्वार से गोताखोर बुलाए गए हैं।