फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nikay Chunav People boycott voting in Kesarwala, Dehradun agreed on the assurance of the Tehsildar

Nikay Chunav: देहरादून के केसरवाला में लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, तहसीलदार ने के आश्वासन पर माने

Thu, 23 Jan 2025 08:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 23 Jan 2025 08:41 PM IST
सार

ग्रामीण का आरोप है कि निगम में शामिल होने के बाद भी गांव में बुनियादी सुविधाएं सड़क, पानी और बिजली की समस्या बनी हुई हैं।

विज्ञापन
Nikay Chunav People boycott voting in Kesarwala, Dehradun agreed on the assurance of the Tehsildar
मतदान का बहिष्कार कर धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में केसरवाला के लोगों ने नगर निगम चुनावों का बहिष्कार किया। हालांकि डीएम ने तहसीलदार को ग्रामीणों को समझाने और मतदान शुरू कराने के लिए भेजा। ग्रामीणों के बहिष्कार के बाद शाम को मतदान शुरू हुआ।

विज्ञापन


दरअसल, वर्ष 2018 में केसरवाला गांव को नगर निगम में शामिल किया गया था। ग्रामीणों ने उस समय भी निगम में शामिल करने को लेकर विरोध किया था। ग्रामीण का आरोप है कि निगम में शामिल होने के बाद भी गांव में बुनियादी सुविधाएं सड़क, पानी और बिजली की समस्या बनी हुई हैं। ग्रामीणों में इसको लेकर भारी नाराजगी है। चुनाव बहिष्कार की पहले ही चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन


Nikay Chunav: रुड़की में मतदान बंद करने को लेकर बवाल, पुलिस ने फटकारी लाठियां, भगदड़ में कई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बृहस्पतिवार सुबह से ही मतदान केंद्र पर इसका असर दिखाई देना शुरू हो गया। सुबह 11 बजे तक मात्र दस लोगों ने वोट डाले। करीब 400 मतदाताओं की संख्या होने के बाद भी मतदान केंद्र खाली पड़ा रहा। उधर, डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत तहसीलदार को केसरवाला भेजा। तहसीलदार ने ग्रामीणों को समझाने और मतदान में हिस्सा लेने की अपील की। इस पर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच बहस हुई। लेकिन मतदान शुरू करा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed