फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nikay chunav 2018 Nomination letter starts from 17 october

निकाय चुनाव 2018: आज से मिलने शुरू हुए नामांकन पत्र, आयोग में कंट्रोल रूम स्थापित

Wed, 17 Oct 2018 03:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 17 Oct 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
nikay chunav 2018 Nomination letter starts from 17 october
dehradun nagar nigam

नगर निकाय चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्र मिलने शुरू हो गए। मंगलवार को सभी जिलों में भी अधिसूचना जारी कर दी गई। इसके साथ ही, राज्य निर्वाचन आयोग की पूरी मशीनरी चुनाव की तैयारियों के लिए युद्धस्तर पर जुट गई है। आयोग मुख्यालय में कंट्रोल रूम वजूद में आ गया है। काम को सरल और सहज बनाने के लिए आयोग ने विभिन्न अनुभागों और अफसरों के बीच कार्य का विभाजन कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने कहा है कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर पैनी निगाह रहेगी। सोमवार को सभी जिलों में अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव का माहौल बन गया। राज्य निर्वाचन आयोग के साथ ही जिलों में सरकारी मशीनरी चुनाव को लेकर सक्रिय हो गई है। मतपत्रों की छपाई से लेकर, आरओ की नियुक्ति, वाहनों, सुरक्षा बलों की व्यवस्था आदि मामलों में कसरत तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट ने मंगलवार को आयोग के सचिव रोशनलाल और अन्य अफसरों के साथ कई विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन


नामांकन पत्रों की बिक्री को भेजे निर्देश
आयोग के सचिव रोशनलाल की ओर से सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी चिट्ठी में नामांकन पत्र बिक्री की विस्तृत जानकारी दी गई है। बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री का काम 17 अक्तूबर से शुरू होगा और 22 अक्तूबर तक चलेगा। अवकाश की वजह से 19 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं की जाएगी। 23 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की बिक्री अपराह्न तीन बजे तक ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आचार संहिता से किसी निकाय को छूट नहीं
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड के सभी नगर निकायों में चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के अनुसार, जिन निकायों में चुनाव नहीं हो रहे हैं, उनमें भी चुनाव आचार संहिता प्रभावी है। इसमें रुड़की, बाजपुर, श्रीनगर निकाय भी शामिल हैं। आचार संहिता प्रभावी रहने के चलते नए कार्यों को मंजूरी नहीं दी जा सकती। पूर्व में मंजूर कार्यों को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।

राज्य निर्वाचन आयोग कंट्रोल रूम के नंबर
दूरभाष-0135-2670998, फैक्स-0135-2670920, 2678946

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed