{"_id":"56e7907a4f1c1b061b8b4569","slug":"next-jyotish-mahakumbh-in-badri-kedar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरी-केदार में होगा अगला ज्योतिष महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी-केदार में होगा अगला ज्योतिष महाकुंभ
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 15 Mar 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
ज्योतिष महाकुंभ
- फोटो : amar ujala
अगले ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन बदरीनाथ या केदारनाथ में किया जाएगा। इसके लिए उत्तराखंड सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, यदि कोई ज्योतिषी बदरीनाथ या केदारनाथ जाना चाहता है तो ऋषिकेश से इन धामों तक उसको राज्य अतिथि बनाकर रखा जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सोमवार को अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ-2016 के सम्मान समारोह में यह घोषणा की। इस मौके पर प्रख्यात ज्योतिषी बेजन दारूवाला को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया।
होटल सैफ्रॉन लीफ में आयोजित अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह का ज्योतिष महाकुंभ अमर उजाला की ओर से कराया गया है। ठीक ऐसा ही ज्योतिष महाकुंभ अब बदरीनाथ या केदारनाथ में होगा। इसके लिए सरकार पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
महाकुंभ में 25 ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, 28 को ज्योतिष भूषण और 48 को ज्योतिष श्री के सम्मान से नवाजा गया। मंच संचालन अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद के अध्यक्ष एवं आयोजन के संयोजक पंडित केए दुबे पद्मेश ने किया।
विज्ञापन