फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newborn girl found on roadside

सड़क किनारे मिली दुधमुही बच्ची, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Sat, 24 Aug 2019 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Newborn girl found on roadside
सहसपुर थाना क्षेत्र के जस्सोवाला गांव में तीन माह की नवजात बच्ची को सड़क किनारे एक चाय की दुकान के स्टॉल पर लावारीस छोड़ दिया गया। सुबह सड़क पर घूमने निकले लोगों ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी। गांव की ही एक दंपति ने बच्ची को देखरेख के लिए लिया और उसे उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रेमनगर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह गांव के कुछ लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले हुए थे। दून-पांवटा हाईवे किनारे स्थित एक चाय की दुकान के पास से उन्हें एक नवजात की रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने दुकान पर जाकर देखा तो वहां स्टॉल पर एक बच्ची को कपड़े में लपटेकर रखा हुआ था। उन्होंने आसपास पूछताछ की तो किसी ने भी बच्ची के संबंध में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इस बीच वहां मौजूद एक दंपति ने बच्ची देखरेख करने की बात कही। जिस पर पुलिस ने नवजात के माता-पिता का पता न चलने तक बच्ची को उनके पास रहने की मंजूरी दे दी थी। दंपति ने नवजात को प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां नवजात ने शुक्रवार शाम उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही है। बच्ची के परिजनों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed