फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Newborn child dead body found on roadside in champawat

सड़क किनारे इस हाल में पड़ा मिला नवजात बच्ची का शव, देखकर सबकी आंखे नम हो गईं

Sun, 01 Apr 2018 08:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत/पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, चंपावत/पिथौरागढ़ Updated Sun, 01 Apr 2018 08:56 PM IST
विज्ञापन
Newborn child dead body found on roadside in champawat
newborn baby

सड़क किनारे नवजात बच्ची का शव जिस हालत में मिला उसे देखकर हर किसी की आंखे नम हो गई। एक मां के आगे न जाने वह कौन सी मजबूरी थी कि उसने कलेजे के टुकड़े को मार कर या मरने के लिए हाइवे के किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन


या फिर बेटे को ही सबकुछ समझने वाले किसी शैतान ने एक मां को ममता से दूर कर दिया। यह सवाल टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिलौन के पास रविवार को नवजात बच्ची का शव पड़ा देखने के बाद लोग एक दूसरे से पूछते दिखे। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में ले लिया है। डीएनए नमूना लेने के बाद सोमवार को उसके शव को दफना दिया जाएगा।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट में भी बृहस्पतिवार को किसी ने नवजात बच्ची को लावारिस हालत में फेंक दिया था, जिसे रविवार को अल्मोड़ा स्थित शिशु सदन केंद्र भेज दिया गया है। पहाड़ पर नवजात बच्चियों को इस तरह फेंके जाने की शर्मनाक घटनाएं ‘बेटी बचाओ’ अभियान को पलीता लगा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Newborn child dead body found on roadside in champawat

चंपावत से करीब छह किमी दूर तिलौन के पास रविवार को नवजात बच्ची का शव मिला। ग्रामीणों का कहना है कि शव शनिवार से पड़ा था। शव को एक कपड़े में लपेटा गया था। ग्राम प्रधान शांति जोशी की सूचना पर प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे औैर शव को कब्जे में ले लिया।

डांगी ने बताया कि नवजात बच्ची के शव को किसने फेंका, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 30  मार्च से अब तक चंपावत जिला अस्पताल में एक बालक और दो बालिकाओं का जन्म हुआ, उनके बारे में भी पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed