फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New year will bring good news for 16 thousand families houses will be built for poor by March Uttarakhand News

Uttarakhand: नया साल प्रदेश के 16 हजार परिवारों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी, मार्च तक बनेंगे आशियाने

Fri, 06 Dec 2024 08:55 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:55 AM IST
सार

गरीबों के लिए मार्च तक 16 हजार आशियाने बनेंगे। प्राधिकरणों के जरिये कुल 3,104 आवास तैयार किए जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास ने बताया कि निजी भागीदारी के साथ 1,760 घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।

विज्ञापन
New year will bring good news for 16 thousand families houses will be built for poor by March Uttarakhand News
मीटिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

नया साल 16 हजार परिवारों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। आवास विभाग ने प्रदेश में मार्च तक 16 हजार आवास तैयार करने का लक्ष्य तय किया है। उत्तराखंड आवास विकास परिषद राज्य बनने के बाद पहली बार अपनी आवासीय परियोजनाओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन


परिषद 15 परियोजनाएं निजी निवेशकों के साथ तैयार कर रही है, जिसमें कुल 12,856 आवास शामिल हैं। शेष पांच परियोजनाएं संबंधित विकास प्राधिकरणों की ओर से विकसित की जा रही हैं। प्राधिकरणों के जरिये कुल 3,104 आवास तैयार किए जा रहे हैं। अपर आयुक्त आवास पीसी दुम्का ने बताया कि निजी भागीदारी के साथ 1,760 घर लाभार्थियों को सौंपे जा चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun:  भाजपा के बीएल संतोष दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, निकाय चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
विज्ञापन
विज्ञापन


14,635 आवासों का भी आवंटन किया जा चुका है। बाकी परियोजनाओं को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उधर, एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि के धौलास में 240 फ्लैट मार्च 2025 तक तैयार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed