फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP BL Santosh Uttarakhand two-day visit review preparations for Nikay Chunav civic elections

Dehradun: भाजपा के बीएल संतोष दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर, निकाय चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा

Fri, 06 Dec 2024 08:22 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 06 Dec 2024 08:22 AM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही जीत का मंत्र देंगे।

विज्ञापन
BJP BL Santosh Uttarakhand two-day visit review preparations for Nikay Chunav civic elections
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शुक्रवार को निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने के लिए वह दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह प्रदेश टोली बैठक के अलावा निकाय चुनाव से संबंधित प्रदेश के नेताओं के साथ चर्चा भी करेंगे।

विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी के मुताबिक, संतोष कल दोपहर 3:30 बजे पार्टी मुख्यालय पहुंचेंगे। वह सबसे पहले सभी जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों एवं नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में निगमों, नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायतों की चुनावी रणनीति की तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे और संबंधित विषय पर आवश्यक निर्देश देंगे। इसके बाद वह शाम 7:30 से 9:00 बजे के मध्य एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन

टोली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार समेत सभी प्रदेश महामंत्री मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय महामंत्री संतोष रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के उपरांत सात दिसंबर को सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...IPL 2025: आईपीएल में लखनऊ की टीम से खेलेंगे रुड़की के युवराज चौधरी, उत्तराखंड लीग में मचाया था धमाल

निकायों में जल्द भेजी जाएंगी पर्यवेक्षक टीमें

निकाय चुनावों को लेकर होने वाली बैठकों के संबंध कोठारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर निकायों के चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। शीघ्र ही पार्टी सभी निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में पर्यवेक्षक टीम भेजने वाली है। ये टीमें स्थानीय वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों से संभावित प्रत्याशियों को लेकर विस्तृत चर्चा करेगी। साथ ही जमीनी सर्वे के आधार पर भी प्रत्याशियों को लेकर रिपोर्ट तैयार करेगी। जैसे ही आरक्षण को लेकर सरकार की तरफ से स्थिति साफ होगी, पार्टी अपने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप देना शुरू कर देगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed