आईआईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, जरूर पढ़ें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआईटी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार आईआईटी में एक ओर ज्यादा छात्रों को प्रवेश परीक्षा देने का मौका मिलेगा तो दूसरी ओर सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी होने जा रही है।
28 अप्रैल से आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।
देश के आठ आईआईटी ने नए सत्र के दाखिलों के लिए अपनी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव मानव संसाधन विकास मंत्रालय को भेजा है। इसके तहत आठ आईआईटी में 460 नई सीटें बढ़ेंगी।
इसके बाद देशभर के आईआईटी में इस साल उपलब्ध सीटों की संख्या 10,572 से बढ़कर 11032 पर पहुंच जाएगी। यानी ज्यादा छात्रों को आईआईटी में दाखिले का मौका मिलेगा।
पढ़िए किस आईआईटी में बढ़ेंगी कितनी सीटें
दूसरी ओर, गत वर्ष के दो लाख के मुकाबले इस साल 2.20 लाख जेईई मेंस के शीर्ष छात्रों को आईआईटी दाखिले की प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका मिलेगा।
परीक्षा विशेषज्ञ डीके मिश्रा के मुताबिक सीटें बढ़ने और क्वालिफाई छात्रों की संख्या बढ़ने की वजह से इस बार जेईई मेंस की कटऑफ डाउन जा सकती है।
किस आईआईटी में कितनी बढ़ेंगी सीटें
आईआईटी का नाम प्रस्तावित बढ़ोतरी
भुवनेश्वर 90
हैदराबाद 40
रोपड़ 105
जोधपुर 80
पटना 25
मंडी 50
इंदौर 40
जम्मू 30