फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new ration card will make in dehradun

देहरादून में बनेंगे करीब 52 हजार नए राशन कार्ड

Sun, 09 Feb 2014 02:37 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 09 Feb 2014 02:37 PM IST
विज्ञापन
new ration card will make in dehradun

खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत देहरादून नगर निगम क्षेत्र में जिला पूर्ति विभाग सोमवार से नए राशन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

विज्ञापन


51,800 पात्रों के कार्ड बनाए जाने हैं
आधी अधूरी तैयारी और सिर्फ 18 हजार लोगों की फोटोग्राफी हो पाने से काम वक्त पर हो पाएगा, कहना मुश्किल है। योजना के लिए कुल 51,800 पात्रों के कार्ड बनाए जाने हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव से पहले इस स्कीम को धरातल पर उतारने में शासन और पूर्ति विभाग दोनों लेट हो गए। पूर्ति विभाग के निरीक्षकों के पास मार्च तक सभी कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर भी समय सीमा देखते हुए विभाग प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। कई मलिन बस्तियों में बीते महीने ही फार्म बांटे गए हैं, जिनका विभाग सत्यापन कर रहा है।

अगस्त से हुई थी योजना की शुरुआत
जिले में बीती अगस्त से खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना की शुरुआत हुई थी। इसमें 15 हजार रुपए मासिक आय से कम, मलिन बस्ती समेत 15 मानकों के आधार पर उपभोक्ता चुने जाने थे। शुरुआती दौर में जिला पूर्ति विभाग और नगर निगम ने एक साथ योजना चलाई।

मगर फजीहत होने से डीएम को हस्तक्षेप करना पड़ा। फार्म बांटने, सत्यापन के बाद विभाग ने निगम क्षेत्र के 53 हजार के लक्ष्य के मुकाबले 51,800 उपभोक्ता चुन लिए। इनकी फोटोग्राफी का काम चल रहा है। अब तक करीब 18 हजार की ही फोटोग्राफी हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed