फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New GST rates will be implemented in from today CM Dhami said, state economy will be strengthened Uttarakhand

Uttarakhand: प्रदेश में आज से लागू होंगी GST की नई दरें, सीएम धामी बोले- राज्य की आर्थिकी को मिलेगी मजबूती

Mon, 22 Sep 2025 08:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Sep 2025 08:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने जीएसटी की नई दरों व स्वदेशी अभियान पर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। प्रदेश में आज से GST की नई दरें लागू होंगी।

विज्ञापन
New GST rates will be implemented in from today CM Dhami said, state economy will be strengthened Uttarakhand
सीएम धामी ने की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जीएसटी दरों में संशोधन से राज्य की आर्थिकी को मजबूती मिलेगी। वहीं, हर वर्ग के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 22 सितंबर से उत्तराखंड समेत पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू होंगी।रविवार को मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से मंत्री, विधायक व जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों के हित में जीएसटी में संशोधन का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।

विज्ञापन


नई दरों का लाभ आम जनता, व्यापारिक समुदाय तक तत्काल पहुंचे, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि 22 से 29 सितंबर तक अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं। इस दौरान प्रभारी मंत्री अपने जनपदों व विधायक अपनी विधानसभाओं में अभियान का नेतृत्व करेंगे।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा जीएसटी की संशोधित दरों से प्रदेश की आर्थिकी को मजबूती मिलने के साथ वोकल फॉर लोकल, लोकल टू ग्लोबल की दिशा में राज्य को गति प्रदान होगी। उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड हाउस ऑफ हिमालयाज व जीआई टैग प्राप्त 27 उत्पाद, एक जनपद दो उत्पाद योजना, स्थानीय हस्तशिल्प व कृषि उत्पाद को जीएसटी की नई दरों से बढ़ावा मिलेगा। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय व वैश्विक बाजार से जुड़ सकें
सीएम ने उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि जीआई टैग वाले उत्पादों व एक जनपद दो उत्पाद योजना को और अधिक सशक्त व बाजार की मांग के अनुसार बनाया जाए। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उपभोक्ताओं व उत्पादकों दोनों को इसका लाभ प्राप्त होगा। छोटे उद्यमी भी राष्ट्रीय व वैश्विक बाजार से जुड़ सकेंगे।



ये भी पढ़ें...Dehradun: रॉटविलर कुत्ते ने नोचा महिला का सिर, तीन मिनट तक जबड़े में दबाए रखा, डंडे मारने पर भी नही छोड़ा

बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जीएसटी की नई दरों से आम लोगों व व्यवसायियों को होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या के अलावा विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed