फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Rottweiler dog bites woman head holds it in its jaws for three minutes

Dehradun: रॉटविलर कुत्ते ने नोचा महिला का सिर, तीन मिनट तक जबड़े में दबाए रखा, डंडे मारने पर भी नही छोड़ा

Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Sep 2025 11:23 PM IST
सार

महिला दर्द से छटपटाती रहीं, वहीं रॉटविलर उनके सिर में दांत गड़ाता गया। आसपास के लोगों ने कुत्ते पर लाठियां मारी, शोर करके डराने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने सिर पर पकड़ नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
Dehradun News Rottweiler dog bites woman  head holds it in its jaws for three minutes
Rottweiler dog attack - फोटो : AI Generated

विस्तार

शहर में एक बार फिर रॉटविलर नस्ल के कुत्ते का थर्रा देने वाला हमला सामने आया है। बिधौली में 18 सितंबर की शाम एक रॉटविलर ने राह चलती महिला के ऊपर इतने खौफनाक ढंग से हमला किया कि महिला घबराकर जमीन पर बैठ गई, उसी समय कुत्ते ने उनका सिर अपने जबड़े में दबा लिया। महिला दर्द से छटपटाती रहीं, वहीं रॉटविलर उनके सिर में दांत गड़ाता गया। आसपास के लोगों ने कुत्ते पर लाठियां मारी, शोर करके डराने की कोशिश की, लेकिन कुत्ते ने सिर पर पकड़ नहीं छोड़ी। करीब तीन मिनट बाद उसकी मुंह आंख पर पानी की बौछार की, तब जाकर उसने सिर छोड़ा। खून से लथपथ महिला को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। घाव इतना गंभीर था कि भर्ती करना पड़ा। अब महिला की हालत स्थिर है।

विज्ञापन


घटना बिधौली के ओखल आमवाला में हुई। महिला के पति आर्मी में हैं। शिकायत पर प्रेम नगर पुलिस ने ओखल आमवाला में रहने वाले कुत्ता मालिक धूम सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिधौली चौकी इंचार्ज एसआई प्रवीण सैनी ने बताया कि कुत्ता मालिक को नोटिस दिया जा रहा है। यह कुत्ता प्रतिबंधित श्रेणी का है। यह कब से पाला था, इसका रेबीज या अन्य टीकाकरण हुआ था या नहीं, उस समय कुत्ता मालिक कहां थे जैसे कई सवालों पर जवाब मांगे जाएंगे। जांच के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन

पीड़ित महिला मोहिनी क्षेत्री (25) हैं। वह घटना के समय भाभी के साथ घर लौट रही थीं। शाम करीब साढ़े छह बजे घर से कुछ दूर पहले रॉटविलर खुला घूमता सामने आ गया। उसका मालिक भी साथ नहीं था। उसने अचानक मोहिनी पर हमला कर दिया। गुर्राता हुआ उनकी तरफ लपका तो मोहिनी सुध-बुध खो बैठी थीं। वह घबराकर नीचे बैठ गईं, तभी कुत्ते ने उनके सिर पर बुरी तरह काट लिया। उनकी भाभी ने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया और बड़ी मुश्किलों के बाद कुत्ते के जबड़े से महिला को छुड़ाया। उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले गए। उन्होंने हालत देखकर भर्ती कराने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

18 इंजेक्शन लगे और एक महीने तक लगेंगे टीके
मोहिनी के फौजी पति विजय क्षेत्री उस दौरान ड्यूटी पर शहर से बाहर थे। वह घटना की सूचना घर आए। पत्नी को कैंट अस्पताल ले गए। जहां उनका देर रात तक इलाज चला। विजय ने बताया कि दोनों अस्पताल के डॉक्टर पत्नी के सिर के जख्मों की वजह से भर्ती करने के लिए कह रहे थे, लेकिन देर रात उन्हें घर आना पड़ा, क्योंकि घर में तीन साल की बिटिया है। उन्होंने बताया कि पत्नी को इलाज के दौरान 18 इंजेक्शन लगे हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि सिर में गहरे जख्म होने के कारण संक्रमण का ज्यादा खतरा बना हुआ है, इसलिए अगले एक महीने तक इंजेक्शन लगेंगे।

कुत्ता मालिक संवेदनहीन
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद कुत्ता मालिक का संवेदनहीन रवैया रहा। उन्होंने घटना के बाद अफसोस तक नहीं जताया। लोगों से यह जरूर कहा कि यह तो किसी को काटता नहीं, पता नहीं उन्हें कैसे काट लिया। पति विजय ने कहा कि वह कुत्ता मालिक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे, ताकि भविष्य में किसी ओर को वह नहीं भुगतना पड़े, जो उनके परिवार पर गुजर रही है। उनका पूरा परिवार परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed