फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   New Delimitations Dehradun OBC survey will be conducted in 49 wards only Uttarakhand News in hindi

Dehradun News: वार्ड परिसीमन...49 वार्डों में ही होगा ओबीसी सर्वे, घटे-बढ़े इलाके में जाएगी टीमें

Tue, 03 Sep 2024 09:31 AM IST
रेनू सकलानी संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संजय चौहान, संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 03 Sep 2024 09:31 AM IST
सार

प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। सरकार के आदेश हैं कि अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वे कराया जाए। इसके चलते नगर निगम पिछले 10 दिनों से तैयारियों में लगा हुआ है।

विज्ञापन
New Delimitations Dehradun OBC survey will be conducted in 49 wards only Uttarakhand News in hindi
देहरादून नगर निगम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वार्ड परिसीमन का काम पूरा होने के बाद अब नगर निगम के सामने ओबीसी सर्वे कराए जाने का रास्ता साफ हो गया। निगम अब 49 वार्ड में ही ओबीसी सर्वे कराएगा। इन वार्डों में भी टीमें उन इलाकों में जाएंगी, जिन्हें किसी वार्ड में या तो जोड़ा गया है या घटाया है।

विज्ञापन


सात दिनों के भीतर यह सर्वे पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। भले ही प्रशासकों का कार्यकाल आगे बढ़ा दिया गया हो, लेकिन प्रशासन निकाय चुनाव की तैयारियों में लगा हुआ है। सरकार के आदेश हैं कि अन्य पिछड़ा वर्ग का सर्वे कराया जाए। इसके चलते नगर निगम पिछले 10 दिनों से तैयारियों में लगा हुआ है।
विज्ञापन


इसके लिए जोनल अधिकारी, सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति पूर्व में करने के साथ उनको ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। अब नगर निगम के वार्डों के परिसीमन की अंतिम सूची भी जारी हो चुकी है। इनमें 49 वार्डों में परिवर्तन किया गया है और 51 वार्डों को यथावत रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह किया जाएगा सर्वे

अभी हाल ही हुए वार्डों के परिसीमन के बाद 49 वार्डों का भूगोल बदला है, इन्हीं वार्डों को सर्वे में लिया जाएगा। उदाहरण के रूप में जैसे वार्ड-एक में से एक ब्लॉक को काटकर वार्ड दो में जोड़ा गया है, तो केवल इसी ब्लॉक में जाकर नगर निगम की टीम ओबीसी का सर्वे करेगी। उसके बाद जब इस ब्लॉक का सर्वे पूरा हो जाएगा। इस ब्लॉक में जो भी ओबीसी की आबादी सामने आएगी। उस आबादी को वार्ड-2018 के ओबीसी सर्वे के आंकड़ों में से वार्ड में घटाया या बढ़ाया जाएगा। बाकि 51 वार्डों को यथावत रखा जाएगा।

 

2018 में हुए ओबीसी सर्वे को बनाया जाएगा आधार

2018 में हुए नगर निगम के चुनाव से पहले वार्डों का परिसीमन कराया गया था। उसके बाद ओबीसी सर्वे कराया गया था। इस बार भी वार्डों का परिसीमन पूरा हो चुका है, जिसके बाद शासन वार्डों में ओबीसी सर्वे करा रहा है। इस सर्वे में 2018 में कराए गए ओबीसी सर्वे के आंकड़ों का प्रयोग किया जाएगा। 49 वार्डों में जो भी सर्वे होगा उसके हिसाब से परिवर्तन किया जाएगा।

आज सौंप दिए जाएंगे टीमों को प्रपत्र

ओबीसी सर्वे के लिए जोनल अधिकारी से लेकर सुपरवाइजर, प्रगणक की नियुक्ति की जा चुकी है। इन लोगों को पिछले कई दिनों से एसडीएम सदर हरगिरी के नेतृत्व में ओबीसी सर्वे के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। आज से इन सभी कर्मचारियों को प्रपत्र सौंपे जाएंगे। इसके अलावा वोटर लिस्ट भी दी जाएगी। सब कुछ ठीक रहा तो आने वाले चार-पांच दिनों में सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...UKPSC: लोक सेवा आयोग ने जारी किया 14 भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर, यहां जानिए कौन सी भर्ती कब होगी

नगर निगम के जिन वार्डों में परिवर्तन किया गया है उनमें ओबीसी सर्वे कराया जाएगा। जल्द ही सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। -वीर सिंह बुदियाल, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed