अब दून के भीतर जमीन खरीदना होगा आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी के भीतर जमीनों के दाम में कमी आ सकती है। सरकार शहर के भीतर पहले से महंगी जमीनों के सर्किल रेट में कटौती करने जा रही है। विशेषकर उन क्षेत्रों के सर्किल रेट में कमी होने की संभावना है, जहां पहले से ही जमीन खासी महंगी है। दूसरी ओर, कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ने तय माने जा रहे हैं। शहर के आउटर क्षेत्रों में सर्किल रेट में वृद्धि की जाएगी।
सर्किल रेट पर सरकार की कवायद लगातार जारी है। राजधानी के अधिकांश क्षेत्रों में सर्किल रेट में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव है। विशेषकर शहर से बाहर के क्षेत्रों के सर्किल रेट में वृद्धि की जानी है। ऐसे में प्राधिकरण क्षेत्र से बाहर की जमीनों के दाम में बढ़ोत्तरी होनी तय है।
शहर के भीतर ईसी रोड समेत अन्य दूसरे ऐसे व्यस्त क्षेत्र जहां बड़े स्तर पर व्यावसायिक निर्माण हुए हैं, वहां भी जमीनों के रेट बढ़ाए जाएंगे।
इन इलाकों में कम हो सकते हैं सर्किल रेट
दूसरी ओर राजपुर रोड जैसे क्षेत्र, जहां पहले से ही सर्किल रेट बहुत ज्यादा हैं, वहां सर्किल रेट घटाने की तैयारी है। आईएसबीटी बाईपास से लगे क्षेत्र, सहारनपुर रोड, हरिद्वार रोड के कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट कम किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शासन स्तर पर हुई बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। जल्द ही प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद नए सर्किल रेट लागू किए जा सकते हैं।
प्रोसेसिंग फीस भी होगी कम
शहर के भीतर जमीनों के दाम कम हुए तो लोगों को खासी राहत मिलेगी। सर्किल रेट घटने के बाद रजिस्ट्री पर लगने वाला शुल्क भी कम हो जाएगा। वहीं एमडीडीए में नक्शे पास कराने पर भी कम पैसा देना होगा। एमडीडीए नक्शे पास करने में सर्किल रेट के हिसाब से शुल्क लेता है।