फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   new baby sale?

नवजात को बेचने की सूचना से मचा हड़कंप

Tue, 09 Jul 2019 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
new baby sale?
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। प्रेमनगर सरकारी अस्पताल में दो दिन पहले पैदा हुए नवजात को बेचने की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस सक्रिय हुई तो नवजात के पिता ने थाने पहुंचकर बेचने की बात से इनकार कर परिचित को गोद देने की बात कही। पुलिस ने मंगलवार को गोद लेने वाले दंपति को थाने बुलाया है।

प्रेमनगर सरकारी अस्पताल में नेपाल मूल की एक महिला ने दो दिन पहले एक बेटे को जन्म दिया था। जन्म के अगले दिन महिला और उसके परिजनाें ने उसे गुड़गांव की एक दंपति को सौंप दिया। सोमवार को क्षेत्र में अफवाह फैल गई कि दो दिन पहले जन्मे नवजात को मोटी रकम लेकर एक दंपति को बेच दिया गया है। शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई। इसी बीच नवजात के पिता ने थाने पहुंचकर बेचने के आरोप को गलत बताया। बताया कि नवजात को गुड़गांव में रहने वाले परिचित थापा दंपति को दिया गया है। बाकायदा स्टांप पेपर पर गोद देने की लिखापढ़ी की गई है। जवाब से असंतुष्ट पुलिस ने गुड़गांव दंपति को मंगलवार को थाने बुलाया है। एसओ प्रेमनगर नरेंद्र गहलावत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दंपति को मंगलवार को बातचीत के लिए बुलाया है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed