फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal Violence Sona parents were stranded in Nepal Feel relief after speaking to him on phone Dehradun News

Nepal Violence: पेंशन के काम से नेपाल गए थे माता-पिता, दून में अटकी सोनू की सांसें, खबर आई तो मिली राहत

Thu, 11 Sep 2025 03:05 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Sep 2025 03:05 PM IST
सार

नेपाल में हो रहे हिंसक आंदोलन से हर कोई सहम गया है। दून में रह रहे नेपाल मूल के लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। कोई अपने परिवार के लिए परेशान है तो कोई देश के हालात से दंग है। 

विज्ञापन
Nepal Violence Sona parents were stranded in Nepal Feel relief after speaking to him on phone Dehradun News
दून में परेशान लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल में आक्रोश और तख्तापलट ने दून के एक परिवार की चिंता भी बढ़ा दी है। करीब 15 दिन पहले दून से युवक के माता-पिता पेंशन के काम से नेपाल गए थे। लेकिन वह वहीं फंस गए। सरकार विरोधी हिंसक आंदोलन की खबर मिली तो दून में बेटा और परिवार भी चिंता में आ गए। इसके बाद से उन्होंने फोन मिलाया तो बात नहीं हो सकी। अब बुधवार को बेटे की माता-पिता से नेपाल बात हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

दरअसल, नेपाल निवासी सोनू 2016 में ही देहरादून में काम के सिलसिले में परिवार के साथ रहने आए थे। वह दून के डाकरा में रह रहे है। 15 दिन पहले ही उनकी माता केसरी और पिता प्रेम बहादुर पेंशन नवीनीकरण के सिलसिले मेंं नेपाल गए थे। सोनू ने बताया कि उनके माता-पिता नेपाल में रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। पेंशन नवीनीकरण के बाद उन्हें वापस दून लौटना था। मंगलवार को नेपाल में हिंसक आंदोलन की खबरें आईं तो उन्हें माता-पिता की चिंता होने लगी। उन्होंने तुरंत नेपाल में फोन मिलाया लेकिन ना तो उनके माता-पिता का फोन लगा ना ही उनके रिश्तेदारों का। इसके बाद उन्हें और चिंता होने लगी। इसके बाद से ही उनके माता-पिता की बात नहीं हुई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Nepal Violence:  हिंसक आंदोलन ने देहरादून में बढ़ाई नेपाल मूल के लोगों की चिंता, हर कोई सहमा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


अब बुधवार को नेपाल से उनके माता-पिता का फोन आया, उनकी बात हुई तो उन्होंने राहत की सांस ली। सोनू ने बताया कि माता-पिता फोन पर ज्यादा कुछ नहीं बता सके लेकिन इतना बताया कि अभी नेपाल के हालात ठीक नहीं है। नेपाल में वह सुरक्षित है। हालात ठीक होने पर ही वह नेपाल से दून के लिए चलेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed