Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal Violence violent protests increased concerns among people of Nepali origin in Dehradun

Nepal Violence: हिंसक आंदोलन ने देहरादून में बढ़ाई नेपाल मूल के लोगों की चिंता, हर कोई सहमा हुआ

Thu, 11 Sep 2025 03:02 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 11 Sep 2025 03:02 PM IST
सार

नेपाल में उपजे हालात से देहरादून में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। परिजनों की चिंता में लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। दून में कई परिवार ऐसे हैं जिनके परिचित नेपाल में रह रहे हैं। हिसंक आंदोलन की खबरों से लोग सहमें हुए हैं।

विज्ञापन
Nepal Violence violent protests increased concerns among people of Nepali origin in Dehradun
परिवार परेशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल में हो रहे हिंसक आंदोलन से हर कोई सहम गया है। दून में रह रहे नेपाल मूल के लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। कोई अपने परिवार के लिए परेशान है तो कोई देश के हालात से दंग है। नेपाल मूल के लोग हर समय मोबाइल पर अपने देश के बारे में पता कर रहे हैं। अपनों से बात करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन कभी उनका संपर्क हो रहा है तो कभी नहीं। बुधवार को नेपाल मूल के लोगों ने अपने देश की हालात और अपनों की चिंता पर हमसे बातचीत की। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

नेपाल में हिंसक आंदोलन, दून में चिंता में परिवार

दून में रहने वाले सूर्य विक्रम शाही के भाई सहित अन्य परिवार के लोग नेपाल में ही रहते हैं। वहां हिंसक आंदोलन के बाद से केवल भाई से बात हुई अन्य परिवार के सदस्यों का फोन नहीं मिला। उनकी चिंता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों से लगातार बात करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन फोन लग ही नहीं रहा। एक भाई से बुधवार को सुबह बात हुई उन्होंने भी ज्यादा समय बात न कर वहां की स्थिति ठीक नहीं बताई। फोन पर उन्होंने बताया कि अभी हालात ठीक नहीं है ना गाड़ी चल रही है ना कुछ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

परिवार की चिंता में निकल रहे आंसू

मोहब्बेवाला निवासी उर्मिला तमांग के दोनों बेटों की पत्नी नेपाल मूल की हैं। वह कई साल से शादी कर नेपाल से दून आ गई थी लेकिन हिंसक आंदोलन ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। परिवार की चिंता में दोनों महिलाओं की आंखों से आंसू तक निकल रहे हैं। उर्मिला तमांग ने बताया कि परिवार से बात कभी हो रही कभी फोन ही नहीं मिल रहा है।

फोन पर ले रहे देश के हालात की जानकारी

चंद्रबनी के सेवला कला निवासी सोना शाही का नेपाल में मायका है। जब से वहां हिंसक आंदोलन की खबर मिली तभी से परिवार की चिंता बढ़ रही है। फोन कर रहे हैं लेकिन मिल नहीं रहा है। हर समय फोन पर नेपाल के हालातों की जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार से कभी बात हो रही है कभी नहीं।

ये भी पढे़ं...Uttarkashi: यातायात पुलिस ने गर्भवती को स्ट्रेचर से भूस्खलन जोन पार कराया, मौसम साफ हुआ पर मुश्किलें नहीं कम

हिंसक आंदोलन ने नेपाल की शांति को बिखेर दिया है। हमेशा से शांति प्रिय देश आज जल रहा है। नेपाल में सभी को धैर्य से काम लेना होगा। इस प्रकार के आंदोलन ठीक नहीं हैं। -मिन प्रसाद गुरुंग

कभी सोचा भी नहीं था कि नेपाल में इस प्रकार का हिंसक आंदोलन होगा। नेपाल जैसे शांतिप्रिय देश में इस प्रकार के आंदोलन बिल्कुल ठीक नहीं है। सभी को शांति से काम लेना चाहिए। -बबिता, नई बस्ती क्लेमेंटटाउन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed