फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nepal prime minister kp sharma oli give suggestion to india

पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने भारत को दे डाली ये सलाह

Tue, 10 Apr 2018 06:00 AM IST
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी
राजीव शुक्ला, अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 10 Apr 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
nepal prime minister kp sharma oli give suggestion to india
kp sharma oli
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के दौरे को पर्यटन को बढ़ावा और दोनों देशों के बीच मैत्री संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


इस दौरान ओली ने इशारों में ही भारत के इस हिमालयी राज्य को सलाह दे डाली। उन्होंने कहा कि कि हिमालयी क्षेत्र पर्यटन हब बन सकता है। नेपाल और उत्तराखंड में इसकी अपार संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


ओली ने अपने संबोधन में कहा कि नेपाल और उत्तराखंड के पर्यटन, उद्योग, कृषि और भौगोलिक स्थितियों में काफी समानताएं हैं। नेपाल और भारत के पास काफी समृद्ध धरोहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल और उत्तराखंड की संस्कृतियां एक

nepal prime minister kp sharma oli give suggestion to india
कहा कि नेपाल और उत्तराखंड ईश्वर की धरती है। इसके चलते ही उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। नेपाल और उत्तराखंड की संस्कृतियां एक हैं।

दोनों की सीमाएं आपस में मिलती हैं। हिमालयी क्षेत्र को पर्यटन हब बनाया जा सकता है। धार्मिक सर्किट बनने पर पर्यटन की अपार संभावनाएं बनेंगी।

उन्होंने कहा कि नेपाल में कामाख्या देवी और पशुपति नाथ जैसी धार्मिक स्थल हैं तो उत्तराखंड में केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमनोत्री के अलावा मां पूर्णागिरी देवी का धाम है। नेपाल और उत्तराखंड मिलकर पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं।
 

काठमांडू से देहरादून के लिए हवाई सेवा शुरू होने से बहुत लाभ होगा

nepal prime minister kp sharma oli give suggestion to india
trivendra singh rawat
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पर्यटन को बढ़ावा देने के क्रम में कह दिया कि काठमांडू से देहरादून तक के लिए हवाई सेवा शुरू होने से बहुत लाभ होगा। पर्यटक उत्तराखंड और नेपाल की संस्कृति देखने के साथ ही पर्यटन स्थलों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। 

कृषि को बढ़ावा देने के लिए वैज्ञानिक भेजेगा नेपाल
नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने कृषि के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है। नेपाल में भी दो तिहाई आबादी कृषि पर निर्भर है। नेपाल अपने कृषि वैज्ञानिकों को पंतनगर विश्वविद्यालय भेजेगा।

वैज्ञानिक यहां आने के बाद कृषि के क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों की जानकारी और नए शोध कर सकेंगे और इसका लाभ नेपाल को मिलेगा। उन्होंने कहा कि हिमालय में होने वाली वनस्पतियों पर नेपाल और उत्तराखंड में शोध होना चाहिए। शोध से पता चल सकेगा कि कौन सी वनस्पति हर्बल और कौन सी जहरीली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed