फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nepal Government demonetization on Indian currency For trade

नेपाल सरकार ने की भारतीय करेंसी की नोटबंदी, व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला , खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला , खटीमा (ऊधमसिंह नगर) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Nepal Government demonetization on Indian currency For trade
money

नेपाल सरकार द्वारा भारतीय करेंसी के दो हजार, पांच सौ और दो सौ के नोटों के नेपाल में चलन पर पाबंदी से सीमा से लगे मेलाघाट, नगरा तराई, नेपाल के बाबाथान, दोधारा, चांदनी के बाजारों में शनिवार को खासा प्रभाव नजर आया।

विज्ञापन


भारतीय बाजार में नेपाली मूल के ग्राहक दो हजार और पांच सौ के नोट से खरीदारी कर रहे हैं लेकिन वापसी में सौ रुपये और उससे छोटे नोट ही ले रहे हैं। वहीं नेपाल के बाजार में भारतीय ग्राहकों से सौ रुपये से छोटी करेंसी ही ली जा रही है, जिसके चलते दोनों ओर का व्यापार तो प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


इधर, इस स्थिति पर एसएसबी के जवान भी नजर रख रहे हैं। एसएसबी के अनुसार, सीमापार 25 हजार से अधिक की भारतीय करेंसी ले जाना गैरकानूनी है। नोटबंदी के संबंध में पूछने पर नाम न छापने की शर्त पर बाबाथान नेपाल के व्यापारी बताते हैं कि दिक्कतें तो आएंगी, लेकिन अधिक नहीं, क्योंकि उनका व्यापार भारतीय बाजारों से चलता है और वह यहां मिलने वाली करेंसी को भारतीय बाजार में दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय ग्राहकों के भरोसे चलने वाले कसीनो होंगे प्रभावित

सीमावर्ती मेलाघाट व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाशंकर बताते हैं कि पहले दिन ही नेपाल मूल के ग्राहक सौ-दो सौ की खरीदारी पर दो हजार के नोट दे रहे हैं और वापसी में सौ-पचास के नोट ही ले रहे हैं।

ऐसे में आने वाले दिनों में व्यापारियों के समक्ष छोटे नोटों की समस्या आ सकती है। सिसैया मेलाघाट निवासी उदय सिंह ऐरी ने कहा कि अभी व्यापारी भारतीय नोटबंदी और जीएसटी से नहीं उबर पाया है इधर, नेपाली की नोटबंदी से एक बार फिर बाजार प्रभावित होगा।  

महेंद्र नगर में चलने वाले कसीनो में केवल भारतीय लोग ही जाते हैं और प्रतिदिन लाखों रुपये लुटाते हैं। ऐसे में अब कसीनो जाने वालों के लिए छोटी करेंसी ले जाना बेहद मुश्किल होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed