फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Neither bread nor livelihood under BJP rule: Harish Rawat

भाजपा के राज में न रोटी और न ही रोजी : हरीश रावत

Sun, 01 Mar 2026 08:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 08:25 PM IST
विज्ञापन
Neither bread nor livelihood under BJP rule: Harish Rawat
कांग्रेस में शामिल हुए कई लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राज में न रोटी, न रोजी और न ही महंगाई से राहत है। बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल की अगुवाई में कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए।
हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। इसके लिए लोग कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकारें देखी हैं, जिसमें युवाओं को रोजगार मिला, बुजुर्गों को पेंशन मिली, गरीबों को सस्ता अनाज मिला, वंचितों को न्याय मिला। लेकिन भाजपा सरकार ने लोग तंग आ चुके हैं। उन्होंने दावा किया आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी जीत कर सरकार बनाएगी और मलिन बस्तियों के नियमितीकरण के अधूरे काम को पूरा करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, कांग्रेस एक समृद्धशाली इतिहास वाली पार्टी है, जिसका आजादी की लड़ाई व आजादी के बाद देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। कांग्रेस देश के सभी जाति धर्म संस्कृति भाषा वाले लोगों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखती है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल ने कहा, उनका विभाग प्रदेश के अनुसूचित जाति वर्ग पिछड़े वर्ग व उच्च वर्ग के गरीब लोगों को कांग्रेस के झंडे के नीचे लामबंद कर कांग्रेस की जीत का मार्ग प्रशस्त करने के मिशन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ,प्रदेश महामंत्री धर्मपाल घागट मौजूद रहे। कांग्रेस में शामिल होने वालों में निशा ढींगिया, कल्पना, राजन, निखिल, मुकेश, नितिन गोदियाल, प्रवेश कुमार गौतम, राहुल रावत, गौरव कुमार, रजत टांक, शिवम पर्चा, सुमित कुमार, अक्षय, राजकुमार, सन्नी राठौर, विवेक कुमार, आयुष राणा, मयंक वाल्मीकि समेत अन्य लोगों ने सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed