{"_id":"5e348e588ebc3e4b166c4228","slug":"ncc-academy-to-be-formed-in-uttarakhand-chief-minister-city-news-drn33460463","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में शीघ्र होगा एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास-मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में शीघ्र होगा एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास-मुख्यमंत्री
विज्ञापन
हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किए गए एनसीसी कैडिटों के सा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द उत्तरकाशी में एनसीसी की नई बटालियन स्थापित की जाएगी। उत्तराखंड में एनसीसी एकेडमी का भी शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने यह बात हाथीबड़कला स्थिति सर्वे ऑडिटोरियम में गणतंत्र दिवस में शामिल होकर लौटे कैडेटों के उत्साहवर्द्धन के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। परेड में उत्तराखंड के कैडेटों को बेहतर प्रदर्शन के लिए देशभर में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री ने एनसीसी कैडेटों की ओर से गणतंत्र दिवस पर प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। कहा कि परेड में प्रतिभाग करने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां देखकर यह समझा जा सकता है कि एनसीसी के माध्यम से किस प्रकार बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रदेश में एनसीसी के प्रति बच्चों के बढ़ते रुझान को देखते हुए उत्तरकाशी में एनसीसी की नई बटालियन स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। शीघ्र प्रदेश में एनसीसी एकेडमी का शिलान्यास किया जाएगा। इसके लिए भूमि व धनराशि की व्यवस्था कर दी है। यह एकेडमी ग्रीन एनर्जी पर विकसित होगी। इसके समीप सात करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एकेडमी को मॉडल एकेडमी के रूप में स्थापित कर इसे सुविधा युक्त बनाया जाएगा।
इससे पूर्व सीएम ने एनसीसी को प्रोत्साहित करने पर विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं आदि के प्रतिनिधियों के साथ-साथ एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को सम्मानित किया। एनसीसी के एडीजी मेजर जनरल सुधीर बहल ने कहा कि एनसीसी में हर साल करीब 16 हजार नए कैडेट आते हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में कै टेड और अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।