फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   navprabhat and rajendra singh uttarakhand new cabinet minister

नवप्रभात और राजेंद्र को 'ताज' देने से कई होंगे नाराज

Thu, 28 Jul 2016 02:53 PM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jul 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
navprabhat and rajendra singh uttarakhand new cabinet minister
कांग्रेस के बागी विधायक - फोटो : amar ujala

संकट काल में साथ खड़े विधायकों में से आधा दर्जन से अधिक प्रबल दावेदारों के बीच दो को कैबिनेट मंत्री का ताज पहनाने से कई विधायक सीएम हरीश रावत से नाराज हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से दूसरे दावेदार विधायकों हीरा सिंह बिष्ट, अनसूया प्रसाद, जीतराम, गणेश गोदियाल, ममता राकेश आदि की नाराजगी कोई न कोई गुल जरूर लाएगी।

विज्ञापन


राजनीति के जानकारों का कहना है कि मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न पाने वाले जनपदों में पनपने वाला अंसतोष अगर चुनाव में भाजपा और बसपा को भी फायदा दे जाए तो अचरज नहीं। वैसे तो सीएम हरीश रावत ने सियासी समीकरणों के लिहाज से सही चाल चली है। दरअसल, कुमाऊं के हिस्से राज्यसभा सांसद आने के बाद अब दो मंत्रियों को गढ़वाल से बनाकर सियासी संतुलन बैठाने का दांव हरीश रावत चल रहे हैँ।
विज्ञापन


नौ बागी विधायकों के बाहर होने से कांग्रेस के सामने चेहरों की कमी हो गई है। मंत्रिमंडल में दी जा रही सियासी समीकरणों का गुणा भाग जरा सा भी गलत बैठा तो दांव उलटा भी पड़ सकता है। नवप्रभात के मंत्री बनने से उपचुनाव जीतकर आए डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट नाराज हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव से पहले नजर आ जाएंगे नतीजे

navprabhat and rajendra singh uttarakhand new cabinet minister
nav prabhat

नवप्रभात के मंत्री बनने से दून के तीन विधायक मंत्रिमंडल का हिस्सा बन जाएंगे। इसका नुकसान कांग्रेस को हरिद्वार में उठाना पड़ सकता है। सर्वाधिक 11 विधानसभा सीटों वाले हरिद्वार जनपद में मंत्री बनने के प्रबल दावेदारों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र राकेश की पत्नी और भगवानपुर आरक्षित सीट से विधायक ममता राकेश और पिरान कलियर विधानसभा से अल्पसंख्यक चेहरा फुरकान अहमद शामिल रहे हैं।

हरिद्वार से कोई मंत्री नहीं होने से कांग्रेस को वहां दलित और अल्पसंख्यक कार्यकर्ता की नाराजगी का खामियाजा विधानसभा चुनाव में हो सकता है। जिसका फायदा भाजपा के साथ बसपा को मिलेगा। उधर, बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी को मंत्रिमंडल में जगह देकर हरीश रावत ने जातीय समीकरणों के साथ सतपाल महाराज के करीबियों को तोड़ने का दांव खेला है।

हालांकि भंडारी के मंत्री बनने से जनपद चमोली से कर्णप्रयाग विधायक डा. अनसूया प्रसाद मैखूरी और थराली विधायक जीतरात की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। इसके साथ श्रीनगर विधायक गणेश गोदियाल की उम्मीद भी टूटेगी। ऐसे में गढ़वाल के जिन समीकरणों को सीएम मंत्रिमंडल विस्तार से साधने की कोशिश कर रहे हैं उसके नतीजे विधानसभा चुनाव से पहले नजर आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed