फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nationalism is in the blood of every BJP worker: CM

हर भाजपा कार्यकर्ता के खून में है राष्ट्रवाद : सीएम

Thu, 29 Oct 2020 12:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nationalism is in the blood of every BJP worker: CM
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के खून में देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रवाद की भावना कूट-कूट कर भरी है। पार्टी के लिए देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। अपने इन्हीं मूल्यों और सिद्धांतों के दम पर ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनने में कामयाब हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने यह बातें बुधवार को भाजपा के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ अवसर पर कहीं। केदारपुरम रोड स्थित वेडिंग प्वाइंट में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और पार्टी के लिए कई भाजपा कार्यकर्ता अपना जीवन तक न्योछावर कर चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, अनुशासन, मेहनत और संघर्ष का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तमाम कार्यकर्ताओं और नेताओं के संघर्ष व मेहनत के दम पर ही भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए काम करने वाले कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। सीएम ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 70 साल में देश को सबसे मजबूत, सक्षम, ऊर्जावान, मेहनती और विजनरी प्रधानमंत्री मिला है। अपने अब तक के कार्यकाल में उन्होंने आम आदमी कि जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए तमाम योजनाएं बनाईं और धरातल पर उनको लागू भी करवाया। इसके अलावा विकास, रक्षा, व्यापार, विदेश नीति जैसे क्षेत्रों में भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शानदार काम हुआ है। दुनिया की तमाम बड़ी ताकतें कोविड-19 से निपटने में कमजोर साबित हुई हैं, जबकि भारत ने बहुत मजबूती से इस महामारी पर नियंत्रण पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed