फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National President of BJP Mahila Morcha, Vanati Srinivasan

उत्तर और दक्षिण भारत को बांटने का काम करती है कांग्रेस : श्रीनिवासन

Sun, 06 Oct 2024 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
National President of BJP Mahila Morcha, Vanati Srinivasan
Iमसूरी पहुंची भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष बोली- जम्मू और हरियाणा में आ रही भाजपा सरकारI
विज्ञापन




भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन ने कहा कि भाजपा एक भारत श्रेष्ठ भारत पर विश्वास करती है। दक्षिण भारत के लोग बड़ी संख्या में उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आ रहे हैं। उत्तर भारत से भी लोग रामेश्वरम जा रहे हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दल भाषा, धर्म, क्षेत्र के नाम पर विभाजन का काम कर रहे हैं। आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस हमेशा उत्तर भारत और दक्षिण भारत को बांटने का काम करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार आ जा रही है।



पत्रकारों से बातचीत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को साझा किया। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की महिला कल्याण की योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है। कहा कि महिला आरक्षण 30 सालों से चल रहा संघर्ष के बाद मोदी सरकार ने बिल संसद से पास कर दिया है। इसके लागू होने पर महिलाओं को बड़ा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते कहा कि राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी नहीं समझते हैं। अमेरिका में जाकर देश की बुराई करते हैं। सिख समाज को देश में आजादी नहीं और सिख समाज सुरक्षित नहीं जैसी गलतबयानी करते हैं। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नमिता कुमाईं, पुष्पा पुडींर, राधा आनंद, सुशीला पंवार, राजेश्वरी नेगी, चंद्रकला सयाना, रीता खुल्लर, मंजू चौहान आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व महानगर उपाध्यक्ष पुष्पा पडियार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथी श्रीनिवासन के मसूरी पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed