फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   National Games Uttarakhand Haridwar daughters performed brilliantly in the hockey team for the National Games

National Games: राष्ट्रीय खेलों के लिए हॉकी टीम में हरिद्वार की बेटियों का दबदबा, चयन कमेटी ने जताया भरोसा

Mon, 03 Feb 2025 12:14 PM IST
रेनू सकलानी बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
बसंत कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 03 Feb 2025 12:14 PM IST
सार

चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। इसमें प्रदेश की टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
National Games Uttarakhand Haridwar daughters performed brilliantly in the hockey team for the National Games
हॉकी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रीय खेलों के लिए गठित की गई कबड्डी, कुश्ती के बाद हॉकी की महिला टीम में भी हरिद्वार की बेटियों का दबदबा रहा है। जिले की आठ बेटियों पर चयन कमेटी की ओर से भरोसा जताया गया है। इन पर उत्तराखंड प्रदेश के लिए मेडल जीतने का दारोमदार है।

विज्ञापन

वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चार फरवरी से राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। प्रतियोगिता में देवभूमि उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। इसमें प्रदेश की टीम में महिला और पुरुष वर्ग की 18-18 सदस्यों का चयन किया गया है।

विज्ञापन

ये-ये हैं टीम में

खास बात ये है कि महिला हॉकी टीम में आठ खिलाड़ी हरिद्वार से चयनित हुई हैं। इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद की हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुड़की प्रीति शर्मा का भी राष्ट्रीय हॉकी के लिए चयन हुआ। श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं। मुस्कान कटारिया भी वंदना कटारिया के गांव की रहने वाली हैं।

श्यामपुर की रहने वाली आरती कलुड़ा और पूजा कलुड़ा श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर की छात्राएं हैं। श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर के हॉकी कोच बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार की बेटियां राज्य को मेडल दिलाने के लिए खूब पसीना बहाएंगी। वे मेडल के लिए प्रतियोगिता में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश के बहादुर बच्चों को राज्य स्तर पर मिलेगा वीरता पुरस्कार, राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार

पुरुष वर्ग की टीम में हरिद्वार से मात्र एक का चयन

राष्ट्रीय खेलों के लिए बनाई गई पुरुष की टीम में हरिद्वार के एक मात्र खिलाड़ी विशाल कुमार का चयन किया गया है। ये गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। विशाल 18 सदस्यीय टीम में अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विशाल के चयन पर खुशी जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed