{"_id":"679a427828fca89b900e71ae","slug":"national-games-2025-uttarakhand-shooting-competition-players-will-aim-for-medals-tomorrow-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"National Games: शूटिंग प्रतियोगिता...फाइनल में बनाई जगह, खिलाड़ी कल पदक के लिए लगाएंगे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: शूटिंग प्रतियोगिता...फाइनल में बनाई जगह, खिलाड़ी कल पदक के लिए लगाएंगे निशाना
Wed, 29 Jan 2025 08:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:49 PM IST
सार
National Games 2025: महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में महिला वर्ग की एयर राइफल प्रतियोगिता हुई। हरियाणा की रमिता ने 634.9 स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय खेलों के तहत बुधवार को शूटिंग प्रतियोगिता के क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन कर आठ-आठ महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई है। बृहस्पतिवार को यह खिलाड़ी पदक जीतने के लिए लक्ष्य पर निशाना लगाएंगे।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के त्रिशूल शूटिंग रेंज में हुई महिला वर्ग की एयर राइफल प्रतियोगिता में हरियाणा की रमिता ने 634.9 स्कोर कर पहला, महाराष्ट्र की आर्य बोरसे ने 634.5 स्कोर के साथ दूसरा और तमिलनाडु की नर्मदा राजू ने 633.0 स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह पक्की की है। इसके अलावा केरल के विदरसा के विनोद ने 633.0, मध्य प्रदेश की श्रेया अग्रवाल ने 632.0, गुजरात की एलावेनिल वलारिवन ने 631.9, कर्नाटनक की मेघना सज्जनर ने 631.2 और ओडिशा की मान्यता सिंह ने 630.1 स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
National Games: उत्तराखंड का खाता खुला, बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में जीता कांस्य पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई
विज्ञापन
वहीं, पुरुष वर्ग की रैपिड फायर पिस्टल प्रतियोगिता में 587 स्कोर के साथ पंजाब के विजयवीर सिंह सिद्धू पहले, 582 स्कोर के साथ हरियाणा के अनीश भानवाला दूसरे और 579 स्कोर के साथ सर्विसेज के नीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा राजस्थान के भावेश शेखावत ने 579, सर्विसेज के ओंकार सिंह ने 577 और सर्विसेज के ही गुरप्रीत सिंह ने 574 स्कोर कर फाइनल में जगह बनाई है।