{"_id":"6799c799db94bef0bf076490","slug":"national-games-2025-many-games-including-wushu-and-rugby-sevens-will-be-played-in-dehradun-today-2025-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"National Games: उत्तराखंड का खाता खुला, बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में जीता पहला पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
National Games: उत्तराखंड का खाता खुला, बागेश्वर की ज्योति ने वुशु में जीता पहला पदक, खेल मंत्री ने दी बधाई
Wed, 29 Jan 2025 08:22 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:22 PM IST
सार
National Games 2025: राज्य को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति बागेश्वर जिले की हैं। वह अपने गृह जनपद में ही पुलिस में तैनात हैं।
विज्ञापन
पदक जीतने वाली ज्योति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
38वें राष्ट्रीय खेलों में बुधवार को उत्तराखंड का खाता खुल गया। मार्शल आर्ट वुशु की चांगक्वान प्रतियोगिता में राज्य की ज्योति वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 38वें राष्ट्रीय खेलों में राज्य को पहला पदक मिलने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने बधाई दी है।
विज्ञापन
National Games: उत्तराखंड में शीतकालीन यात्रा की ब्रांडिंग कर गए पीएम मोदी, कहा- सर्दियों में यहां जरूर आएं
विज्ञापन
राज्य को पहला पदक दिलाने वाली ज्योति बागेश्वर जिले की हैं। वह अपने गृह जनपद में ही पुलिस में तैनात हैं। प्रतियोगिता में मणिपुर, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, बिहार, गोवा और उत्तराखंड ने प्रतिभाग किया। खेल मंत्री ने कहा, हमारे खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है। उत्तराखंड की टीमें दूसरे खेलों में भी पदक जीतेंगी।
विज्ञापन